×

ट्रंप का ये ताज महल: खुद के इस आलीशान धरोहर को क्यों बेच दिया डोनाल्ड ने

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आने वाले हैं। वो यहां पर बहुत सी जगहों पर घूमने जाएंगे। ट्रंप यहां पर उत्तर प्रदेश के आगरा शहर जा कर ताज महल का दीदार करेंगे।

Roshni Khan
Published on: 23 Feb 2020 9:21 AM GMT
ट्रंप का ये ताज महल: खुद के इस आलीशान धरोहर को क्यों बेच दिया डोनाल्ड ने
X
ट्रंप का ये ताज महल: खुद के इस आलीशान धरोहर को क्यों बेच दिया डोनाल्ड ने

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आने वाले हैं। वो यहां पर बहुत सी जगहों पर घूमने जाएंगे। ट्रंप यहां पर उत्तर प्रदेश के आगरा शहर जा कर ताज महल का दीदार करेंगे। ट्रंप 24 फरवरी को दोपहर के करीब अहमदाबाद पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी वाइफ मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के अलावा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों के साथ-साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

ये भी पढ़ें:हेट स्पीच वाले नेताओं से बीजेपी को नुकसान, पार्टी से किया जाना चाहिए बाहर: मनोज

अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्रंप ताजमहल के दीदार के लिए सोमवार की दोपहर आगरा जाएंगे और दौरे के अंतिम चरण में वो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। आपको बता दें कि ताज महल का दीदार करने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के पास भी अपना एक ताज महल था। तो आइए आपको बताते हैं ट्रंप के ताज महल के बारे में।।।

Hard Rock Hotel & Casino Atlantic City

अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य के अटलांटिक सिटी में Hard Rock Hotel & Casino Atlantic City नाम का एक कसीनो और होटल है। जिसे ट्रंप के ताज महल के नाम से भी जाना जाता है। ये कसीनो अमेरिका के सबसे मशहूर कसीनो में से एक है। इस कसीनो को 100 करोड़ डॉलर की लागत से साल 1990 में बनाया गया था।

पिता से विरासत में एक विशालकाय बिजनेस अंपायर मिला था

डोनाल्ड ट्रंप एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उन्हें अपने पिता से विरासत में एक विशालकाय बिजनेस अंपायर मिला था। 2 अप्रैल, 1990 को डोनाल्ड ट्रंप का ये कसीनो बनकर पूरा हुआ था। तब ये दुनिया का सबसे बड़ा कसीनो था। खास बात ये है कि तब इस कसीनो का इनैगुरेशन भी डोनाल्ड ट्रंप ने ही किया था।

करीब 24 सालों तक ट्रंप की कंपनी ने इस कसीनो को सफलता के साथ चलाया। लेकिन 2014 में कई फाइनेंशियल दिक्कतें सामने आना शुरू हो गईं। जिस वजह से साल 2016 में बंद हुए इस कसीनो को एक मार्च 2017 को सेमिनोल ट्राइब ऑफ फ्लोरिडा ने हार्ड रॉक इंटरनेशनल ब्रांड के अंतर्गत दोबारा शुरू किया।

ये भी पढ़ें:7वें वेतनमान के तहत इन विभागों में निकली भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

ये कसीनो अमेरिका के सबसे बड़े कसीनो में से एक है। करीब 15 हजार वर्ग मीटर में बने इस कसीनो में 1900 से ज्यादा कमरे हैं। इस बिल्डिंग भी डिफरेंट तरीके से बनाई गई है। इसके प्रवेशद्वार पर गुंबदनुमा आकृति बनाई गई है। और नीले-महरून रंग का इस्तेमाल इसे कुछ-कुछ ताशकंद की जैसी इमारतों जैसा दिखाता है।

ऐसा बताया जा रहा है डोनाल्ड ट्रंप आगरा में अपने पूरे परिवार के साथ जाएंगे। पहले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के भी शामिल होने की खबरें आ रही थीं लेकिन अब पीएमओ ने इसके लिए मना कर दिया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story