×

1 परिवार बराबर देश: चलता है ऐसे, आबादी जान आपके होश ही उड़ जाएंगे

हालांकि इस देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मान्यता नहीं मिली। अभी तक दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है, जिसका क्षेत्रफल सिर्फ 44 हेक्टर है यहां की जनसंख्या 500 के करीब है। वैटिकन सिटी का कुल क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किमी है और यहां की जनसंख्या भी 800 लोगों की है।

Shivakant Shukla
Published on: 13 Jan 2020 6:17 AM GMT
1 परिवार बराबर देश: चलता है ऐसे, आबादी जान आपके होश ही उड़ जाएंगे
X

नई दिल्ली: दुनिया में सैकड़ो देश हैं सभी देशों की अपनी पहचान होती है। सभी देश अपने रहन-सहन,कल्चर और आहार साथ ही एतिहासिक धरोहरों से जाने जाते हैं। दुनिया में ऐसे भी बहुत सारे देश है जहां की आबादी करोड़ों है, और दुसरी तरफ दनिया में ऐसे भी कई देश है जहां की सरकारों को आबादी बढाने के लिये योजनाएं लागू करवानी पडती है, तो आइए हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताते हैं जहां की आबादी बहुत कम है।

वैसे तो विश्व में कई छोटे-छोटे देश भी हैं, जिनकी जनसंख्या 1 लाख से कम है। लेकिन यहां हम एक ऐसे देश की बात कर रहे हैं, जिसकी जनसंख्या सिर्फ 27 लोगों की है।इस देश का नाम सीलैंड है और यह इंग्लैंड के सफोल समुद्र तट से लगभग 10-12 किमी की दूरी पर स्थित है। इस देश का पूरा क्षेत्रफल एक टेनिस कोर्ट के बराबर है। सीलैंड का सरफेस एरिया 6000 वर्ग फुट तक फैला है। यही नहीं इस छोटे से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से डोनेशन पर निर्भर है।

इस देश की गूगल मैप पर तलाश कर पाना मुश्किल

बताते चलें कि यह देश इतना छोटा है कि आप इसे गूगल मैप से भी इसकी तलाश नहीं कर सकते। यह देश इंग्लैंड के सफोल्क उत्तरी समुद्री तट से करीब 12 किलो मीटर की दूरी पर स्थित खंडहर बन चुके समुद्री किले पर स्थित है। माना जाता है कि इस जगह को ब्रिटेन द्वारा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एंटी-एयरक्राफ्ट डिफेंसिव गन प्लेटफार्म के रूप में बनाया गया था। 2011 के आंकड़े के अनुसार सीलैंड की जनसंख्या सिर्फ 27 लोगों की है।

कैसे बना ये देश

दरअसल, 1967 में रॉय बेट्स नाम एक मेजर ने इस जगह पर कब्जा कर लिया और इसे ब्रिटेन से अलग हटकर एक स्वतंत्र राज्य घोषित कर दिया था। तब रॉय बेट्स अपने परिवार के साथ यहां रहने लगे।

ये भी पढ़ें—चीन को करारा झटका: दोबारा ताइवान की राष्ट्रपति चुनी गईं साई इंग वेन

इतना ही नहीं रॉय बेट्स ने सीलैंड के लिए डाक टिकट, पास्पोर्ट और करेंसी भी निकाली। करेंसी पर रॉय बेट्स की पत्नी जॉन बेट्स की तस्वीर है। इस देश का अपना एक झंडा भी है जिसका रंग लाल, सफेद और काला है।

डोनेशन से चलता है ये देश

अक्टूबर 2012 में रॉय बेट्स की मृत्यु के बाद उनके बेटे माइकल बेट्स ने खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित कर दिया। माइकल बेट्स अपनी पत्नी लॉरेन और बेटी कारलोट के साथ सीलैंड में रहते हैं। जब पहली बार इंटरनेट के जरिए लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने खूब डोनेशन दिया। इससे यहां रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिली।

ये भी पढ़ें—रियल मालती बनीं स्टार, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

मान्यता प्राप्त सबसे छोटा देश

हालांकि इस देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मान्यता नहीं मिली। अभी तक दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है, जिसका क्षेत्रफल सिर्फ 44 हेक्टर है यहां की जनसंख्या 500 के करीब है। वैटिकन सिटी का कुल क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किमी है और यहां की जनसंख्या भी 800 लोगों की है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story