×

OMG: इसकी उल्टी से आप बन सकते हैं करोड़पति

पेट का हाजमा खराब होने की वजह से अक्सर लोगों को उल्टी होती है, लेकिन शायद ही किसी ने कभी सोचा हो कि एक उल्टी रातोंरात करोड़पति भी बना सकती है। ऐसा ही वाकया ओमान के तीन लोगों के साथ हुआ जिन्हें उल्टी ने करोड़पति बना दिया।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Jun 2019 11:46 AM GMT
OMG: इसकी उल्टी से आप बन सकते हैं करोड़पति
X

दुबई: पेट का हाजमा खराब होने की वजह से अक्सर लोगों को उल्टी होती है, लेकिन शायद ही किसी ने कभी सोचा हो कि एक उल्टी रातोंरात करोड़पति भी बना सकती है। ऐसा ही वाकया ओमान के तीन लोगों के साथ हुआ जिन्हें उल्टी ने करोड़पति बना दिया।

यह भी पढ़ें...क्या वाकई नर्क की जिन्दगी बिता रही हैं ऋतिक रोशन की बहन? जानें पूरा सच

खालिद अल सिनानी समेत दो लोगों को हाल ही में एक व्‍हेल मछली की उल्‍टी यानी कि एम्बरग्रिस मिली। हालांकि इसे समुद्र से उठाने में उन्‍हें काफी मेहनत करनी पड़ी। वे रस्‍सी की मदद से इसे उठाकर नाव के सहारे घर ले गए। शुरू में दो दिन वह उल्‍टी काफी बदबू आ रही थी, लेकिन यह बाद में काफी खूशबू देने लगी। खालिद का कहना है कि यह अक्‍सर ही उष्णकटिबंधीय समुद्रों में तैरती मिलती है। यह मछली की आंतों से निकलने वाली वैक्‍स होती है।

whale fish vomit

एम्बरग्रिस कहलाने वाली व्हेल मछली की उल्टी दरअसल बहुत कीमती वैक्स होती है, जो स्पर्म व्हेल की आंतों से रिसने वाले पदार्थ से बनी होती है। ये आमतौर पर उष्ण कटिबंधीय समुद्रों में तैरती मिल जाती हैं। इसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें...ये मौसम की बारिश, है बारिश बूंदे….. भूलकर भी न करें ये काम

खालिद के बता कि उसने कई लोगों को दिखाने के बाद इसे सुखाया। सूखने के बाद यह करीब करीब 80 किलोग्राम तैयार हुई। उसके बाद उन्‍होंने उसे टुकड़ों में काटना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि मछली की यह उल्‍टी करोड़ो में बिकती है। इसका इस्‍तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है। जिससे इसकी कीमत काफी मंहगी होगी।

उनका कहना है कि इसे बेचकर उन्‍हें 10 लाख ओमान के रियाल मिलेंगे। जिसकी अमेरिकी डॉलर में लगभग 2,597,099 कीमत है। जिससे आज वह काफी खुश हैं। वह बचपन से शानदार जिंदगी जीने का सपना पाले थे। मछुआरे के रूप में लगभग 20 साल से काफी पेरशानी वाला जीवन जी रहे हैं, लेकिन अब उन्‍हें काफी सुकून मिला है। अब उनकी जिंदगी सुधर जाएगी।

यह भी पढ़ें...इस एयरलाइंस में टिफिन को लेकर आपस में भिड़े पायलट और क्रू मेंबर

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story