UP Nikay Chunav 2023: सड़क खराब होने की वजह से कितने ‘मिसकैरेज’ हो चुके हैं! महिला ने मंत्री के सामने कर दी बोलती बंद

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने मंत्री और नेताओं की बोलती बंद दी। नाराज महिला की सच्ची शिकायत सुनकर सब चुप हो गए। महिला ने नगर विकास मंत्री के सामने कहा कि ‘आपको पता है सड़क खराब होने की वजह से कितने मिसकैरेज हो चुके हैं।’

Update:2023-05-02 23:29 IST

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने मंत्री और नेताओं की बोलती बंद दी। नाराज महिला की सच्ची शिकायत सुनकर सब चुप हो गए। महिला ने नगर विकास मंत्री के सामने कहा कि ‘आपको पता है सड़क खराब होने की वजह से कितने मिसकैरेज हो चुके हैं।’ कितने लोगों को सर्वाइकल की परेशानी हो गई है। महिला की बात सुनकर सब मौन रह गए।

मंत्री ने दिलाया भरोसा

मंत्री ने मौके पर महिला को सड़क सुधार कार्यों का भरोसा तो दिलाया, पर ज्यादा कुछ बोल नहीं पाए। पूरा मामला नगर निकाय चुनाव से जुड़ा है। शमसाबाद मार्ग पर मारुति सिटी रोड के आसपास रहने वाले लोगों ने घर और कॉलोनी के गेट पर चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लगा दिए हैं। प्रत्याशी भी लोगों के बीच नहीं जा रहे हैं।
मंत्री एके शर्मा मतदाताओं को मनाने पहुंचे थे

मामला प्रभारी मंत्री की जानकारी में पहुंचा तो प्रभारी मंत्री एके शर्मा मतदाताओं को मनाने पहुंच गए। लेकिन नगर विकास मंत्री एके शर्मा को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ गई। सड़क न बनने से नाराज लोगों ने मंत्री एके शर्मा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक महिला ने भी मंत्री के सामने मन का गुबार निकाल डाला।

महिला ने बताया सड़क का महत्व

महिला ने कहा कि मंत्री जी सड़क से कितनी चीजें जुड़ी होती हैं, आप नहीं जानते। महिलाओं के मिसकैरेज हो जाते हैं। सर्वाइकल बीमारी हो जाती है। मंत्री एके शर्मा ने लोगों की बात सुनी। कहा कि वह लोगों की शिकायत का निस्तारण करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। दरअसल, शमसाबाद मार्ग पर मारुति सिटी रोड के आसपास एक दर्जन से ज्यादा कालोनियां बसी हुई हैं।

ऐसी है सड़क की हालत

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया समेत कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सरकारी अधिकारी, हजारों की संख्या में वाहन चालक, राहगीर, महिलाएं-बच्चे इसी रोड से होकर अपने घर जाते हैं। 6 साल से यह सड़क खराब है। सड़क करीब एक किलोमीटर लंबी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। गड्ढे भी इतने बड़े है कि वाहन चालक पूरे हिल जाते हैं। गाड़ी के सस्पेंशन बोल जाते हैं। स्थानीय निवासी अपनी परेशानी को लेकर एक हजार से ज्यादा बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन सड़क आजतक नहीं बन पाई।

ऐसे में नाराज लोगों ने कॉलोनियों के बाहर चुनाव बहिष्कार के पोस्टर लगा दिए। कह दिया कि इस चुनाव में वह वोट नहीं देंगे। मतदान के दिन घर ही रहेंगे। सड़क नहीं तो वोट नहीं देंगे। लोगों की भारी नाराजगी को देखते हुए मंत्री एके शर्मा लोगों को मनाने पहुंचे थे। मंत्री एके शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी शिकायत पर निस्तारण किया जाएगा। मंत्री के आश्वासन पर लोगों ने ताली बजाकर अपनी नाराजगी खत्म कर दी है ।

मंत्री एके शर्मा ने कहा- लोगों को दिख रही है नोटबन्दी

जनता से संवाद के दौरान मंत्री एके शर्मा ने कहा कि लोगों को नोटबंदी दिख रही है। लोगों से कहा कि आप भाजपा के शुभचिंतक हो। नोटबंदी की बात पर लोगों ने तालियां बजाई। मंत्री एके शर्मा की बात का समर्थन किया।

Tags:    

Similar News