Aligarh News: दुकान पर जा रही 12 वर्षीय लड़की से लफंगे लड़के ने की छेड़छाड़, पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

Aligarh News: छेड़छाड़ की शिकार लड़की ने पिता के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत की है।

Update: 2023-05-06 16:22 GMT
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट (Pic: Newstrack)

Aligarh News: खैर क्षेत्र में लफंगे लड़के के द्वारा दुकान पर जा रही गांव की ही एक 12 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ की शिकार लड़की ने पिता के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत की है। पुलिस ने गांव के ही नामजद लड़के के खिलाफ पाॅस्को एक्ट सहित छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी लड़का वारदात के बाद मौके से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देने के साथ ही जांच में जुटी है।

बताते चलें कि जनपद अलीगढ़ के आन खैर क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल हाईवे स्थित सोफा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय लड़की देर शाम अपने घर से गांव में ही स्थित दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि गांव के ही नामजद लड़के ने लड़की को दुकान के रास्ते पर अकेला जाते हुए देख बुरी नियत के साथ लड़की को दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। लड़की ने अपने आपको बचाने के लिए शोर मचा दिया। लड़की के चीखने चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उससे पहले ही लोगों को घटनास्थल पर आता देख छेड़खानी करने वाला आरोपी लफंगा लड़का मौके से फरार हो गया।

छेड़छाड़ की शिकार हुई पीड़ित लड़की अपने पिता के साथ सोफा चैकी पहुंची और पुलिस से शिकायत करते हुए पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले गांव के ही लड़के के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया। इस मामले पर कोतवाली खेर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता लड़की के पिता की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लड़के के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Tags:    

Similar News