Jahnavi Kapoor के इस नए लुक ने फैंस को दिलाई 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकनी की याद, वायरल हुआ फोटो

Jahnavi Kapoor white saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jahnavi Kapoor) के इस लुक को देखकर फैंस को राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) की एक्ट्रेस मंदाकनी की याद आ गई।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2023-01-22 02:45 GMT

Jahnvi Kapoor (Image: Social Media)

Jahnavi Kapoor white saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jahnavi Kapoor) का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर छा गया है। जहान्वी ने अपने इस नए लुक से लोगों पर कहर बरपा रही हैं। फैंस उनकी इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। जहान्वी के इस लुक को देखकर फैंस को राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) की एक्ट्रेस मंदाकनी की याद आ गई और उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं।

जाह्नवी ने शेयर की फोटो

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने लेटेस्ट तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसके बाद उनकी यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि जहान्वी ने अपनी इन तस्‍वीरों को कोई कैप्‍शन नहीं द‍िया, लेकिन ये तस्‍वीरें ही अपने आप में एक कहानी बयां करती हैं। दरअसल इस तस्वीर में जहांवी सफेद साड़ी पहने पानी में पोज देती हुई नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

साथ ही गोल्‍डन बोर्डर वाली ये साड़ी जाह्नवी के साउथ इंड‍ियन लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बना रही है।

फैंस को आई मंदाकिनी की याद

दरअसल जाह्नवी कपूर के इस लुक को देखकर फैंस को मंदाकिनी की याद आ गई। जिसका जिक्र फैंस ने उनके इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में किया है। बता दें 1985 में आई फिल्‍म 'राम तेरी गंगा मैली' (Ram Teri Ganga Maili) की र‍िलीज ने उस दौर में हंगामा मचा द‍िया था। यह फिल्‍म काफी ह‍िट होने के साथ साथ, इसके एक गाने में सफेद साड़ी में झरने पर नहाती मंदाक‍िनी (Mandakani) की बोल्‍डनेस ने ना सिर्फ उस दौर में चर्चा बटौरी थी बल्‍कि न‍िर्देशक राज कपूर ने ज‍िस खूबसूरती से मंदाकनी को फिल्‍माया था, उसे आज भी याद क‍िया जाता है। मंदाक‍िनी के इसी लुक को जहान्वी कपूर के इस लेटेस्ट लुक से कंपेयर किया जा रहा है। जहान्वी के इस तस्वीर पर एक्ट्रेस के फैंस और उनके दोस्‍त जमकर कमेंट कर रहे हैं। जाह्नवी के खास दोस्‍त ओरी ने भी इस तस्‍वीर पर कमेंट क‍िया है। ओरी ने जाह्नवी कपूर के इस लुक की खूब तारीफ की है तो वहीं कई फैंस इस अवतार से क‍िसी साउथ इंडियन एक्‍ट्रेस की याद आने की बात कह रहे हैं। जाहन्वी का यह फोटो काफी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लेटेस्ट फोटोशूट में जहान्वी वाकई काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Tags:    

Similar News