BMW M3: दमदार इंजन और फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

BMW M3: इस गाड़ी में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। ये गाड़ी दमदार इंजन के साथ लॉन्च होगा।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-06-03 09:28 IST

2024 BMW M3: अगर आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। मार्केट में कई गाड़ियां मौजूद हैं जो तगड़े फीचर्स के साथ आती हैं। बता दें कि, BMW ने M3 Sedan और M3 Touring को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। नए मॉडल BMW Group प्लांट में बनाए जाने वाले हों। इस गाड़ी में कई तगड़े फीचर्स हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि 2025 BMW M3 के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में विस्तार से: 

2024 BMW M3 के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत (2025 BMW M3 Features, Launch Date And Price):

BMW M3 के फीचर्स, लॉन्च डेट और कीमत की बात करें तो इस फोन के फीचर्स काफी तगड़े हैं। वहीं पिछले मॉडल की तुलना में इस गाड़ी के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं। इस गाड़ी में मल्टीफंक्शन बटन के साथ नया थ्री-स्पोक एम लेदर स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इसके अलावा ये गाड़ी 12 बजे की पोजीशन में रेड सेंटर मार्कर है। इस गाड़ी में अब एक फ्लैट-बॉटम डिजाइन मिलता है। इस गाड़ी में दो एम बटन हैं, जिन्हें ड्राइवर के अनुसार कस्टम-कॉन्फिगर किया जा सकता है।

इतना ही नहीं स्टीयरिंग व्हील पर भी वेरिएंट के हिसाब से हीटिंग फंक्शन ऑप्शन के तौर पर मिलता है। ये गाड़ी बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम 8.5 पर चल रही है।


इंजन और परफॉरमेंस की बात करें तो इसके इंजन कमाल के हैं। इस गाड़ी में 6 सिलेंडर वाला इन-लाइन इंजन जो है 528 बीएचपी का मैक्सिमम आउटपुट जेनरेट करता है। इसके अलावा इस गाड़ी में गियरबॉक्स 8-स्पीड यूनिट है।

2024 BMW M3 में एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप के साथ टर्न सिग्नल इंडिकेटर और रियर एलईडी टेल लैंप दिया गया है। इस गाड़ी में अडैप्टिव एलईडी हेडलैम्प है। ये गाड़ी ऑटो हाई बीम, कॉर्नरिंग लाइट, अर्बन लाइट और ब्लू एक्सेंट के साथ आता है। इसके अलावा भी इस गाड़ी में कई अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स भी है। 

BMW M3 के लॉन्च डेट (BMW M3 Launch Date) की बात करें तो ये जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। BMW M3 सेडान की बिक्री सबसे ज्यादा अमेरिका, चीन, ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में होती हैं। BMW M3 ग्रेट ब्रिटेन, यूरोपीय देशों और ऑस्ट्रेलिया में भी बेहद पॉपुलर भी है।

Tags:    

Similar News