Kia EV5 SUV: 700Km की लंबी रेंज और गजब के स्टाइलिश लुक्स के साथ आती है किआ की ये बजट सेगमेंट EV कार

Kia EV5 SUV: kia EV5 एक मिड-साइज SUV है जो Kia के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इस कार में EV6 और EV9 को मिलाकर खूबियों को शामिल किया गया है, आइए जानते हैं Kia EV5 के बारे में

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-08-03 16:47 GMT

Kia EV5 SUV

Kia EV5 SUV: किआ मोटर्स एसयूवी सेगमेंट में अपने वाहनों की शानदार बिक्री भारतीय बाजार में करती है। इसी कड़ी में हाल ही में लॉन्च हुई Kia की EV5 इलेक्ट्रिक कार एसयूवी सेगमेंट में एक धमाकेदार पेशकश है। अपनी खूबियों के दम पर यह एसयूवी कर जो इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बहुत जल्द ही महत्वपूर्ण स्थान बनाने में कामयाब होगी। यह कार न केवल अपने स्टाइलिश डिजाइन और फीचर्स के बल पर बेहद खास है, बल्कि यह एक बेहतरीन फैमिली कार भी है। 

Kia EV5 इलेक्ट्रिक कार डिजाइन

Kia EV5 एक मिड-साइज SUV है जो Kia के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इस कार में EV6 और EV9 को मिलाकर खूबियों को शामिल किया गया है। Kia की इलेक्ट्रिक EV5 का डिज़ाइन EV9 से प्रेरित है, जिसमें एक आकर्षक और आधुनिक लुक मिलता है। इसकी डिजाइन में bold tiger nose फ्रंट ग्रिल और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। जिसमें पांच पूरी तरह से फोल्डेबल सीटें हैं।यह इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर कार विभिन्न स्पेसिफिकेशन्स के साथ उपलब्ध होगी।


Kia EV5 इलेक्ट्रिक कार बैटरी विकल्प

Kia EV5 इलेक्ट्रिक कार में तीन वेरिएंट को जोड़ा गया है। जिसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट 64kWh बैटरी और 160kW मोटर के साथ आएगा। जबकि इसका लॉन्ग-रेंज वेरिएंट 88kWh बैटरी होगी, जो लंबी रेंज देने में सक्षम होगा। तीसरा लॉन्ग-रेंज ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट उच्चतम पावर आउटपुट और रेंज के साथ आएगा। Kia EV5 इलेक्ट्रिक कार में शामिल बैटरी पैक की बात करें तो इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 64kWh बैटरी पैक और 160kW का मोटर होगा, जो लगभग 530 किमी की रेंज प्रदान करने में सक्षम होगा। लॉन्ग-रेंज वेरिएंट में 88kWh बैटरी होगी, जो 720 किमी की रेंज देने में सक्षम होगी। लॉन्ग-रेंज AWD मॉडल में एक अतिरिक्त 70kW मोटर होगा, जिससे कुल पावर आउटपुट 225kW तक पहुँच सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार को फास्ट-चार्जिंग की सुविधा से केवल 27 मिनट में बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत तक में चार्ज किया जा सकता है।


Kia EV5 की रेंज

अपकमिंग Kia EV5 की रेंज वेरिएंट के आधार पर अलग अलग प्रदर्शन कर सकती है। इस EV का स्टैंडर्ड वेरिएंट लगभग 530 किमी की रेंज प्रदान करने में सक्षम है जबकि लॉन्ग-रेंज वेरिएंट 720 किमी की रेंज दे सकता है। यह रेंज लंबे सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।इसके अलावा, यह रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग और i-Pedal सिस्टम जैसी खूबियों से लैस होगी।


Kia EV5 की कीमत और लॉन्च डेट

Kia EV5 की कीमत और लॉन्च डेट की बात करें तो भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत लगभग 55 लाख रुपये के करीब होने की संभावना है। यह कीमत इसे Tesla Model Y जैसे प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले एक सस्ती और आकर्षक विकल्प के तौर पर सफलता हासिल करने में सहायक साबित होगी। Kia की इस कार की भारत में लॉन्च की तारीख अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे 2025 के अंत तक भारत में लॉन्च कर सकती है।

Tags:    

Similar News