Mahindra Thar EV: आईसीएटी द्वारा महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक को मिली स्वीकृति, भारतीय मार्केट में 2027 तक नजर आएगी ये एसयूवी

Mahindra Thar EV: एसयूवी प्रमाणित होने के बाद भारत में जल्द ही दौड़ती हुई नजर आने वाली है। आईसीएटी भारत का प्रमुख होमोलॉगेशन और परीक्षण केंद्र है जिसे सरकार द्वारा NATRiP के तहत विकसित किया गया है।

Written By :  Jyotsna Singh
Update: 2023-11-04 07:01 GMT

Mahindra Thar EV (photo: social media )

Mahindra Thar EV: भारतीय ऑटो मार्केट में महिंद्रा की दमदार गाड़ियों का अपना ही बोलबाला है। सॉलिड बॉडी लैंग्वेज और अत्याधुनिक फीचर्स से लैस इस कम्पनी की एसयूवी को ऑफ रूट के लिए बड़ा ही विश्वसनीय वाहन माना जाता रहा है। जिनमें महिंद्रा की थार की लोकप्रियता के चर्चे ग्लोबल मार्केट में भी जोरों शोरों से होते रहते हैं। यह भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तेजी से अपना कदम आगे बढ़ा रही है। महिंद्रा कम्पनी ने हाल ही में अपनी थार इलेक्ट्रिक एसयूवी के कांसेप्ट को साझा किया था।

कई शानदार खूबियों से लैस इस ऑफ-रोडर इलेक्ट्रिक थार को आईसीएटी द्वार भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए स्वीकृति दे दी गई है। अब यह एसयूवी प्रमाणित होने के बाद भारत में जल्द ही दौड़ती हुई नजर आने वाली है। आपको बताते चले कि आईसीएटी भारत का प्रमुख होमोलॉगेशन और परीक्षण केंद्र है जिसे सरकार द्वारा NATRiP के तहत विकसित किया गया है। भारत में यह संस्था आईसीएटी "प्रकार अनुमोदन प्रमाणपत्र" और "उत्पादन की अनुरूपता प्रमाणपत्र" जारी करने के लिए सीएमवी नियम संख्या 126 के तहत अधिसूचित एजेंसियों में से एक मानी जाती है।

महिंद्रा की इस अपकमिंग एसयूवी में 3-दरवाजे और एसयूवी 5-दरवाजे दोनों मॉडल के साथ उतारा जाएगा। इसे INGLO प्लेटफॉर्म पर BYD के ब्लेड और प्रिजमैटिक सेल का उपयोग कर कम्पनी निर्मित किया जाएगा। आइए जानते हैं थार इलेक्ट्रिक से जुड़े डिटेल्स के बारे में-

अपकमिंग महिंद्रा थार EV फीचर्स

अपकमिंग महिंद्रा थार EV में शामिल फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में इंटीग्रेटेड DRL के साथ चौकोर LED हेडलैंप, मजबूत फ्रंट और रियर बंपर, नया क्लैमशेल बोनट और बड़े व्हील आर्च देखने को मिल सकते हैं।

साथ ही इस अपकमिंग एसयूवी में सपाट छत, बोल्ड डिजाइन में अलॉय व्हील्स और गहरे ट्रेड पैटर्न वाले ऑफ-रोड टायर मिलते हैं। इस एसयूवी के केबिन में एक बड़ी टचस्क्रीन और फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, माउंटेड कंट्रोल के साथ नया स्टीयरिंग व्हील की सुविधा दी गई है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 250mm से 300mm के बीच होने की संभावना है।

इसका बख्तरबंद लुक मौजूदा ICE मॉडल से बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है।थार इलेक्ट्रिक में एप्रोच एंगल, डिपार्चर एंगल, रैंप-ओवर एंगल और वाटर वेडिंग क्षमता भी होगी। 2027 तक इस गाड़ी के भारत में लॉन्च होने की संभावना है।


महिंद्रा इलेक्ट्रिक थार पावरट्रेन

महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक थार में शामिल पॉवर ट्रेन की खूबियों की बात करें तो कम्पनी ने अभी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में उपलब्ध पावरट्रेन के डिटेल्स को साझा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि यह कंपनी अपने इस नए मॉडल के इंजन को ICE मॉडल से कहीं अधिक क्षमता के साथ लैस करेगी।

इसमें 3-दरवाजे और 5-दरवाजे दोनों मॉडल पेश किए जाएंगे। इसे INGLO प्लेटफॉर्म पर BYD के ब्लेड और प्रिजमैटिक सेल का उपयोग कर तैयार किया जाएगा।थार इलेक्ट्रिक में एप्रोच एंगल, डिपार्चर एंगल, रैंप-ओवर एंगल और वाटर वेडिंग क्षमता भी होगी।

Full View

महिंद्रा इलेक्ट्रिक थार कीमत

महिंद्रा इलेक्ट्रिक थार की कीमत की बात करें तो अनुमान लगाया जा रहा है कि अपकमिंग एसयूवी को 18-20 लाख रुपये तक की कीमत पर बिक्री के लिए पेश किया जा सकता है।



Tags:    

Similar News