Mahindra XUV 3XO: बेहद बजट फ्रेंडली साबित होती है ये फुली ऑटोमेटिक SUV कार, जानिए इसकी खूबियां और कीमत

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा XUV 3XO पूरी तरह से ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वाली एसयूवी के प्रीमियम फीचर्स को देखते हुए इसकी ज्यादा कीमत होने की उम्मीद की जानी चाहिए।

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-07-12 10:05 GMT

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO: भारतीय बाजार में महिंद्रा की एसयूवी कारों को ग्राहक काफी पसंद करते हैं लेकिन इस लिस्ट में एक मॉडल अपनी खूबियों के चलते खूब सफलता हासिल कर रहा है। महिंद्रा के 2024 मॉडल महिंद्रा XUV 3XO की बात यहां की जा रही है। ये एसयूवी अपने भौकाली डिजाइन, आधुनिक इंटीरियर और फीचर्स के साथ ही इसने शामिल नया ट्रांसमिशन ऑप्शन इसे लोकप्रियता दिलाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। महिंद्रा ने अपने पेट्रोल वेरिएंट के लिए AMT ऑप्शन को हटा दिया है।

अब नए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स को इसकी जगह प्लेस किया गया है। महिंद्रा XUV 3XO पूरी तरह से ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वाली एसयूवी के प्रीमियम फीचर्स को देखते हुए इसकी ज्यादा कीमत होने की उम्मीद की जानी चाहिए। लेकिन कंपनी ने दूसरे ब्रांड के मॉडलों की तुलना में इसे बेहद कम कीमत पर मार्केट में उतारा है। यही वजह है कि इस मॉडल की बिक्री अनुमान से कहीं ज्यादा सफलता प्राप्त कर रही है।


महिंद्रा 2024 XUV 3XO फीचर्स

महिंद्रा के 2024 XUV 3XO मॉडल में शामिल फीचर्स में सॉफ्ट टच डैशबोर्ड और डोर पैड के साथ लग्जरी फील के लिए अपडेटेड डिजाइन के साथ इंटीरियर को शाइनी थीम पर सजाया गया है।नई XUV 3XO में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम जैसे फीचर्स को जोड़ा गया है। जबकि सेफ्टी फीचर्स के तौर पर एसयूवी में 6-एयरबैग, रियर डिस्क ब्रेक और लेवल-2 ADAS सिस्टम मिलते हैं। महिंद्रा की ये अकेली एसयूवी ऑटो होल्ड फ़ंक्शन और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक फीचर से से पैक है।


महिंद्रा 2024 XUV 3XO पावरट्रेन

महिंद्रा 2024 XUV 3XO में शामिल इंजन ऑप्शंस के तौर पर 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2-लीटर TGDi और 1.5-लीटर डीजल इंजन को पहले की ही तरह जाती रखा गया है। ये इंजन 1.2-लीटर टर्बो इंजन 109bhp और 200Nm का आउटपुट जेनरेट करने की क्षमता रखता है। जबकि 1.2-लीटर TGDi अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 129bhp और 230Nm का आउटपुट देने में सक्षम है। इस एसयूवी में शामिल ये दोनों इंजन मैन्युअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से कनेक्टेड हैं। रेगुलर 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भारत में सबसे सस्ती कीमत पर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन इस एसयूवी में जरिए पेश किया गया है।


महिंद्रा 2024 XUV 3XO कीमत

भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV 3XO 8.82 लाख रुपये से 18.39 लाख रुपये के बीच ऑन-रोड, मुंबई में उपलब्ध है। इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 11.72 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टक्कर में फुली ऑटोमेटिक ऑप्शन वाली दूसरी सबसे सस्ती एसयूवी मारुति ब्रेज़ा है जिसकी कीमत 13.09 लाख रुपये है।

Tags:    

Similar News