Mahindra XUV 3XO Price: 29 अप्रैल को लॉन्च होने जा रही महिंद्रा XUV3XO कार

Mahindra XUV 3XO Price: एसयूवी को लेकर उम्मीद की जा रही कि ये महिंद्रा XUV300 का फेसलिफ्ट मॉडल भी हो सकता है,आइए जानते है महिंद्रा XUV3XO एसयूवी से जुड़े डिटेल्स के बारे में विस्तार से

Written By :  Jyotsna Singh
Update: 2024-04-05 07:20 GMT

Mahindra XUV 3XO Price

Mahindra XUV3XO Price: भारतीय बाजार में एसयूवी वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। सारे सेगमेंट की तुलना में बिक्री के मामले में कुल आधे बाजार पर एसयूवी वाहनों का कब्जा है। हाल ही में जारी कार बाजार की वित्त वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा एसयूवी बिक्री करने वाली कंपनी की लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा का नाम टॉप पर दर्ज है। इसी कड़ी में ये कंपनी अब अपने लाइन अप में एक और धाकड़ एसयूवी कार को शामिल करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिंद्रा मोटर्स भारत में 29 अप्रैल को अपनी नई XUV3XO को लॉन्च करने जा रही है। महिंद्रा कंपनी ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आगामी एसयूवी का एक टीजर भी जारी किया है। जिसमें अपकमिंग महिंद्रा एसयूवी की डिजाइन की एक झलक को देखा जा सकता है। जिसके बाद इस एसयूवी को लेकर उम्मीद की जा रही है कि ये महिंद्रा XUV300 का फेसलिफ्ट मॉडल भी हो सकता है। 

 महिंद्रा अपकमिंग XUV3X0 फीचर

महिंद्रा मोटर्स की अपकमिंग XUV3X0 में शामिल खूबियों की बात करें तो जारी हुए टीजर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आगामी एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स का ज्यादा ध्यान रखा गया है।इस एसयूवी में सेफ्टी के लिए यह हर सीट के लिए 7 एयरबैग उपलब्ध होंगे। साथ ही सड़क पर दुर्घटना से सुरक्षा के लिए इसके सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक तकनीक को शामिल किया गया है। दोनों छोर पर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, EBD के साथ ABS जैसे एडवांस फीचर उपबंध होंगे। एक्सटर्नल फीचर में इस एसयूवी में नए लुक वाली ग्रिल, नए LED DRLs और फ्रंट में नई हेडलाइट यूनिट और कार की शोभा में चार चांद लगाते नए अलॉय व्हील को शामिल किया गया है। इस एसयूवी में पीछे की ओर कनेक्टेड टेललाइट्स को जोड़ा गया है। इसके अलावा महिंद्रा मोटर्स की XUV300 के समान 2 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। साथ महिंद्रा की आगामी एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में आरामदायक सफर के लिए वेटीलेटेड सीट्स और मनोरंजन के लिए प्रीमियम साउंड सिस्टम साथ बेहद पॉपुलर फीचर के तौर पर सनरूफ फीचर को शामिल किया गया है। महिंद्रा XUV3XO SUV में वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और नई अपहोल्स्ट्री के साथ एक बड़े आकार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड ड्राइवर डिस्प्ले जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

महिंद्रा अपकमिंग XUV3X0 कीमत

महिंद्रा अपकमिंग XUV3X0 की भारतीय बाजार में कीमत की बात करें तो कंपनी द्वारा अभी उसका आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अटकलों के आधार पर इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8 लाख रुपये के करीब हो सकती है।

Tags:    

Similar News