धांसू फीचर्स के साथ इस दिन लॉन्च होने जा रही Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई XUV 3XO सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में नई जानकारी शेयर की है। जिसके मुताबिक ये गाड़ी कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगी।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-04-28 06:45 GMT

Mahindra XUV 3XO: अगर आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। महिंद्रा अपने अपकमिंग गाड़ी को लॉन्च करने को लेकर चर्चा में है। कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग मॉडल Mahindra XUV 3XO को लॉन्च करने जा रही है। इस गाड़ी में ग्राहकों को कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

दरअसल महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई XUV 3XO सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में नई जानकारी शेयर की है। जिसके मुताबिक ये गाड़ी कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगी। बता दें कि, कंपनी ने इसके इंटीरियर फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी दी है। दरअसल लेटेस्ट टीजर को देखकर ये उम्मीद की जा रही है कि, नई महिंद्रा XUV 3XO 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी। इसके अलावा भी कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। 

Mahindra XUV 3XO, डीजल इंजन के साथ मिलने वाले पुराने AMT यूनिट को रिप्लेस कर सकती है। कंपनी का ये भी दावा है कि, ये 20.1 kmpl का माइलेज देने में सक्षम होगी। हालांकि ये माइलेज किस इंजन-गियरबॉक्स के कॉम्बिनेशन के साथ मिलेगा, इसे लेकर अभी खुलासा नहीं किया है। हालांकि, अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने आई है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Mahindra XUV 3XO के लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत के बारे में: 

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स और लॉन्च डेट (Mahindra XUV 3XO Features And Launch Date): 

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स और लॉन्च डेट की बात करें तो सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल और कई अन्य फीचर्स ग्राहकों को मिलने वाले हैं। हालांकि अभी ज्यादा फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है। 

वहीं Mahindra XUV 3XO के पावरट्रेन की बात करें तो, ये 110PS, 1.2L टर्बो पेट्रोल, 130PS, 1.2L TGDi टर्बो पेट्रोल और 117PS, 1.5L डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च हो सकती है। Mahindra XUV 3XO एसयूवी 4.5 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी। ये सबकॉम्पैक्ट एसयूवी में तीन ड्राइव मोड; जीप, जैप और जूम के साथ आएगी।


Mahindra XUV 3XO के इंटीरियर की बात करें तो इस गाड़ी में एक बिल्कुल नया डैशबोर्ड मिलने वाला है। इस गाड़ी में 10.25 इंच की दो स्क्रीन हो सकती है, एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए होगी। इस गाड़ी में क्लाइमेट कंट्रोल पैनल को भी अपडेट किया जाएगा। इस गाड़ी की खासियत ये है कि, ये एक्सयूवी 3XO अपने सेगमेंट में पहली एसयूवी होगी जिसमें पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। इस गाड़ी में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, डुअल जोन AC, रियर AC वेंट आदि फीचर्स मिलने वाला है। साथ ही इस गाड़ी में क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और वायरलेस फोन चार्जिंग मिलेगी। वहीं सेफ्टी की बात करें तो इस गाड़ी में ग्राहको की सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल और कई अन्य फीचर्स होंगे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार नई महिंद्रा एक्सयूवी 3XO 360 डिग्री कैमरा और ADAS टेक्निक के साथ आ सकती है। 

Mahindra XUV 3XO की कीमत (Mahindra XUV 3XO Price):

Mahindra XUV 3XO की कीमत की बात करें तो ये गाड़ी 29 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च हो जाएगी। इस गाड़ी की कीमत की बात करें तो इस गाड़ी की टॉप मॉडल की कीमत 15 लाख रुपए और बेस मॉडल की कीमत 9 लाख रुपए हो सकती है। 

Tags:    

Similar News