Mahindra XUV 3XO Price: आज से महिंद्रा XUV 3XO की बुकिंग हुई चालू कीमत होगी इतनी

Mahindra XUV 3XO Price: हिंद्रा के सभी डीलर शिप पर XUV 3XO फेसलिफ्ट मॉडल उपलब्ध होना शुरू हो चुका है, आइए जानते हैं महिंद्रा XUV 3XO से जुड़े डिटेल्स के बारे में विस्तार से

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-05-15 10:34 GMT

Mahindra XUV 3XO Price

Mahindra XUV 3XO Price: भारतीय बाजार में महिंद्रा मोटर्स ने आज से अपनी लेटेस्ट एसयूवी XUV300 फेसलिफ्टेड मॉडल की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। कंपनी ने XUV 3XO को पिछले महीने अप्रैल इसे लाॅन्च किया था। इस समय यदि आप भी अपने लिए एक धाकड़ लेटेस्ट फीचर्स से लैस एसयूवी लेने का प्लान बना रहें हैं तो महिंद्रा की लेटेस्ट एसयूवी XUV300 फेसलिफ्टेड मॉडल आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।XUV 3XO को मिले अपडेट के बाद इस एसयूवी को अब कई अत्याधुनिक डिजाइन और फर्स्ट फीचर्स से लैस कर पेश किया गया है।

इसको बुक करवाने के लिए आप महिंद्रा मोटर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करवाने के साथ ही आपके घर के नजदीक स्थित डीलरशिप पर जाकर भी बड़ी ही आसानी से इस एसयूवी कार को बुक करवा सकते हैं। इस एसयूवी की डिलीवरी टाइम लाइन की बात करें तो मिली जानकारियों के आधार पर कंपनी इस कार की डिलीवरी इसी महीने 26 मई से आरंभ कर सकती है। महिंद्रा के सभी डीलर शिप पर XUV 3XO फेसलिफ्ट मॉडल उपलब्ध होना शुरू हो चुका है।

महिंद्रा XUV 3XO अपडेटेड डिजाइन

महिंद्रा XUV 3XO फेसलिफ्ट एसयूवी कार में शामिल डिजाइन की बात करें तो नई महिंद्रा XUV 3XO में ड्यूल-जोन ऑटो AC, ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले और वायरलेस फोन चार्जिंग, पॉपुलर फीचर पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई बेहद प्रीमियम फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके अलावा इस कार को मिले कई और अपडेट्स में इसमें नए ड्यूल-टोन 17-इंच के अलॉय व्हील के साथ कनेक्टेड LED टेल लाइट्स,शार्प LED हेडलाइट्स, C-आकार के LED DRLs, ग्रिल में पियानो-ब्लैक एप्लिक और बेहद बोल्ड लुक के साथ डिजाइन किया हुआ बंपर जैसे कई बड़े बदलाव इस कार को काफी स्टाइलिश और आकर्षक बनाते हैं।


महिंद्रा XUV 3XO पॉवर इंजन

अपडेटेड XUV 3XO एसयूवी कार में शामिल इंजन पॉवर की बात करें तो इसमें 111hp क्षमता से लैस 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 117hp क्षमता से लैस 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ ही इस एसयूवी में 130hp क्षमता से लैस एक 1.2-लीटर T-GDI टर्बो पेट्रोल इंजन जैसे ईंधन विकल्प मिलते हैं। महिंद्रा मोटर्स की यह एसयूवी कार 17.96 किमी प्रति लीटर से 21.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में की क्षमता रखती है। ट्रांसमिशन के लिए इस एसयूवी कार में आइसिन-सोर्स्ड 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर और 6-स्पीड मैनुअल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मौजूद है।



अपडेटेड महिंद्रा XUV 3XO कीमत

अपडेटेड महिंद्रा XUV 3XO SUV की कीमत की बात करें तो ये एक्स-शोरूम ₹ 7.49 लाख रुपये से लेकर 15.49 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद की जा रही है। भारतीय बाजार में अपडेटेड महिंद्रा XUV 3XO अपने सेगमेंट की मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट को तगड़ी टक्कर देगी।



Tags:    

Similar News