Mahindra XUV 700 EV Review: कई शानदार फीचर्स से लैस होगी , जानें कीमत

Mahindra XUV 700 EV Review: इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए महिंद्रा XUV 700 EV और BE रेंज के व्हीकल को तैयार कर रही है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-05-14 04:15 GMT

Mahindra XUV 700 EV Review: महिंद्रा अपने अपकमिंग गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी में है। भारत में महिंद्रा जल्द ही अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्च करने की तैयारी में है। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए महिंद्रा XUV 700 EV और BE रेंज के व्हीकल को तैयार कर रही है। अब वहीं हाल ही में महिंद्रा XUV EV को स्पॉट किया गया है। जिसे देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि, इस कार के सामने के हिस्से में लाइटिंग एलिमेंट्स होंगे। इसके अलावा भी कई अन्य स्पेसिफिकेशन भी होंगे। तो ऐसे में आइए जानते हैं Mahindra XUV 700 EV के लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत के बारे में:

Mahindra XUV 700 EV के लॉन्च डेट और फीचर्स (Mahindra XUV 700 EV Launch Date And Features):

Mahindra XUV 700 EV के लॉन्च डेट और फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी के पावरट्रेन की बात करें तो, महिंद्रा XUV.e9 में 60 kWh से 80 kWh की बैटरी मिल सकती है, जिसमें सिंगल-मोटर और डुअल-मोटर ऑप्शन दिए जाएंगे। जो एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 600 किलोमीटर की रेंज दे सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि, XUV.e9, XUV.e8 का कूप वर्जन है। जिसे भारत में मौजूदा XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन बताया गया है। ये महिंद्रा की XUV.e लाइनअप की पॉपुलर मॉडल है। जो 200+ किमी/घंटा की टॉप स्पीड जैसे मेट्रिक्स के साथ शानदार परफॉर्मेंस दे सकती है। 


फ्रंट और एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो पहली बार XUV.e9 के सामने के हिस्से को डिटेल में देखा गया है। इस गाड़ी के हेडलाइट्स को वर्टिकल एडजस्ट किया गया है, और ये लगभग वैसी ही दिखती हैं जैसा XUV.e8 (नॉन कूपे वर्जन) में देखा गया था। बता दें कि, इस गाड़ी के आगे की ओर नंबर प्लेट सबसे ऊपर है। साथ ही ADAS के लिए रडार मॉड्यूल निचले बम्पर में स्थित है। वहीं इस गाड़ी के साइड की ओर डिजाइन में और भी बदलाव किए हुए हैं। XUV.e9 एक यूनिक स्लोप रूफलाइन डिजाइन के साथ आ सकती है। जहां XUV.e8 का साइड लुक XUV700 जैसा ही है वहीं XUV.e9 में पीछे की ओर चौड़े हिस्से हैं जो इसे अग्रेसिव और अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इसके अलावा पीछे की ओर, XUV.e9 में खास डिजाइन हैं। 

इंटीरियर डिजाइन की बात करें तो अंदर की ओर, XUV.e8 और XUV.e9 दोनों के इंटीरियर देखने में एक जैसे ही हैं। डैशबोर्ड करीब वैसा ही है जैसा XUV700 में है। लेकिन नए मॉडल में 10-25-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले का इस्तेमाल हुआ है। इस गाड़ी में एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है जो टाटा, नेक्सन और पंच ईवी के साथ आ रहा है। पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा XUV.e9 में 60 kWh से 80 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जिसमें सिंगल-मोटर और डुअल-मोटर भी ऑप्शन होंगे। Mahindra XUV 700 EV के लॉन्च डेट की बात करें तो इस गाड़ी को 15 अगस्त को पेश किया जा सकता है। 

Mahindra XUV 700 EV की कीमत (Mahindra XUV 700 EV Price):

Mahindra XUV 700 EV की कीमत की बात करें तो इस गाड़ी की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Tags:    

Similar News