Mahindra XUV400 Price: जल्द ही लॉन्च होगा महिंद्रा XUV400 का फेसलिफ्ट मॉडल, कीमत होगी इतनी

Mahindra XUV400 Price: महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट को मिले अपडेट के बाद यह गाड़ी सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-05-10 07:05 GMT

Mahindra XUV400 Price

Mahindra XUV400 Price: महिंद्रा मोटर्स भारतीय बाजार में लोकप्रियता हासिल करने वाली अपनी इलेक्ट्रिक कार XUV400 का अब फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है।हाल ही में कंपनी द्वारा फाइल की गई होमोलॉगेशन डॉक्यूमेंटेशन के जरिए लॉन्च होने वाली आगामी इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानकारी सामने आई है। जिसके अनुसार आगामी अपडेटेड इलेक्ट्रिक SUV का डायमेंशन मौजूदा मॉडल के समान ही होने के साथ महिंद्रा XUV400 एसयूवी कार के मार्केट में उपलब्ध वेरिएंट की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा। जिसके बाद XUV400 एसयूवी कार के EC प्रो वेरिएंट में अब L, L(O) और LL वेरिएंट को भी जोड़ दिया गया है। वहीं XUV400 एसयूवी कार के EL वेरिएंट में अब LL(O), LH, LH(O), PH और PH(O) जैसे वेरिएंट को शामिल किया गया है।

महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट फीचर

महिंद्रा की अगामी XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में शामिल की खूबियों की बात करें तो इसमें लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, सॉफ्ट-टच प्लास्टिक जैसी कई सुविधाओं के साथ ही ये एसयूवी डिजाइन के मामले में महिंद्रा XUV 3XO की खूबियों को साझा करती है।इस एसयूवी को मिले अपडेट के बाद इसमें रियर कनेक्टेड LED टेल लाइट्स, बड़े LED DRLs, 17-इंच के पहिये आदि बदलाव के तौर पर नजर आ सकते हैं।


महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट पावरट्रेन विकल्प

महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट को मिले अपडेट के बाद यह गाड़ी सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी और टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटा होगी। इस एसयूवी में इसके मौजूदा मॉडल की तरह ही 34.5kWh और 39.4kWh क्षमता की बैटरी को जोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त 150PS की मोटर भी शामिल की गईं है।


महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट कीमत

भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV400 फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत वेरिएंट और फीचर्स को मिले अपडेट के बाद ₹15.49 लाख रुपये से ज्यादा रहने की उम्मीद की जा रही है। कार निर्माता इस कार का ट्रेडमार्क नहीं होने के कारण इसे XUV 4XO से नाम के साथ ही पेश करेगी।



Tags:    

Similar News