New Mahindra Bolero: बिलकुल नए अंदाज में नजर आएगी नई महिंद्रा बोलेरो, मिलेंगे कई बड़े अपडेट्स, जानिए विस्तार से

New Mahindra Bolero: रिपोर्ट्स के आधार पर आगामी महिंद्रा बोलेरो नई लाइनअप 4-मीटर से कम लंबे 5 सीट वाले वर्जन का एक विकल्प हो सकती है साथ ही एक नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही नई बोलेरो की रेंज पहले से अधिक सीट, ट्रेंडी बॉडी स्टाइल और पहले से कही ज्यादा पावरफुल पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश की जा सकती है।

Report :  Jyotsna Singh
Update:2023-12-20 12:00 IST

बिलकुल नए अंदाज में नजर आएगी नई महिंद्रा बोलेरो, मिलेंगे कई बड़े अपडेट्स, जानिए विस्तार से: Photo- Social Media

New Mahindra Bolero: महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी अपने बेहद लोकप्रिय मॉडल को कई बड़े अपडेट्स के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए ये कंपनी वर्तमान समय में अगली जनरेशन की नई बोलेरो को अंतिम रूप देने पर तेज़ी से काम कर रही है। मिली जानकारियों के आधार पर महिंद्रा की आगामी न्यू बोलेरों SUVन सिर्फ मौजूदा बोलेरो, बल्कि बोलेरो नियो का भी रिप्लेसमेंट हो सकती है।

रिपोर्ट्स के आधार पर आगामी महिंद्रा बोलेरो नई लाइनअप 4-मीटर से कम लंबे 5 सीट वाले वर्जन का एक विकल्प हो सकती है साथ ही एक नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही नई बोलेरो की रेंज पहले से अधिक सीट, ट्रेंडी बॉडी स्टाइल और पहले से कही ज्यादा पावरफुल पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश की जा सकती है। यह गाड़ी 2026 तक लॉन्च हो सकती है और इसकी शुरुआती कीमत मौजूदा 9.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक होगी।

आइए जानते हैं अपकमिंग न्यू महिंद्रा बोलेरो SUV से जुड़े डिटेल्स के बारे में विस्तार से,....

बड़ी बोलेरो में मिलेगी 9 यात्रियों के बैठने की सुविधा

फीचर्स में मल्टी-फंक्शनल पावर स्टीयरिंग, ड्यूल क्लाइमेट कंट्रोल, एक अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस कार कनेक्ट तकनीक का सपोर्ट मिलेगा।महिंद्रा एक अधिक लंबी बोलेरो XL भी उतारेगी, जिसमें सीट्स की 4 फॉरवर्ड-फेसिंग पंक्तियां होंगी। इसके केबिन में 9 यात्रियों की बैठने की क्षमता मिलेगी। इसके अलावा, कुछ व्हीलबेस विकल्प भी अगली जनरेशन की बोलेरो रेंज में दिखाई देंगे।

न्यू महिंद्रा बोलेरो SUV होगी 3-पंक्ति से लैस

न्यू महिंद्रा बोलेरो एसयूवी को पहले से कहीं अधिक सिटिंग स्पेस के साथ पेश किया जा सकता है। मिली जानकारियों के आधार पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मॉडल को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में अच्छी रेटिंग प्राप्त करने के लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के समान ही सीट्स को फॉरवर्ड-फेसिंग 3-पंक्ति से लैस किया जा सकता है। कार निर्माता महिंद्रा बोलेरो SUV को 3-पंक्ति वाला 7-सीटर वर्जन भी पेश कर सकती है। जिसकी लंबाई मौजूदा मॉडल के समान ही 4-मीटर से छोटी होगी या फिर बड़ी होने की उम्मीद है।

बोलेरो XL में मिलेगा ज्यादा सिटिंग स्पेस

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी बेहद पॉपुलर रही एसयूवी बॉलरों को कई बड़े अपडेट्स देने के बाद और भी अधिक सिटिंग स्पेस के साथ उतार सकती है। यह गाड़ी 2026 तक लॉन्च हो सकती है और इसकी शुरुआती कीमत मौजूदा 9.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम से अधिक होने की उम्मीद की जा रही है। अब ये कम्पनी बोलेरो को पहले से भी ज्यादा लंबी और XL साइज़ में पेश करेगी। जिसमें सीट्स की 4 फॉरवर्ड-फेसिंग पंक्तियां होंगी। इसके केबिन में अब पहले से कहीं ज्यादा करीब 9 यात्रियों की बैठने की क्षमता मिलेगी।

फीचर्स में मल्टी-फंक्शनल पावर स्टीयरिंग, ड्यूल क्लाइमेट कंट्रोल, एक अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस कार कनेक्ट तकनीक जैसे शानदार फीचर्स भी मिल सकते हैं। कुछ व्हीलबेस विकल्प भी अगली जनरेशन की बोलेरो रेंज में दिखाई देंगे।

Tags:    

Similar News