Upcoming Cars In 2023: 2023 में लॉन्च हो रही हैं ये 24 कारें, इनके नाम पर डालते हैं एक नजर

Upcoming Cars In 2023: अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना राहे हैं तो 2023 में जबरदस्त फीचर्स से लैस 24 कारों में से एक विकल्प चुन सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं 24 ऐसी कारों के बारे में जो इस साल लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2023-02-06 02:20 GMT

Upcoming Cars In 2023(photo-social media) 

Upcoming Cars In 2023: अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना राहे हैं तो 2023 में जबरदस्त फीचर्स से लैस 24 कारों में से एक विकल्प चुन सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं 24 ऐसी कारों के बारे में जो इस साल लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं इनमें से कुछ कारों की इस साल के आरंभ से बुकिंग शुरू भी हो चुकी है। जिनमें हैचबैक, एमपीवी, एसयूवी और इलेक्ट्रिक सभी प्रकार की कारें शामिल हैं। इन कारों में मारूति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई मोटर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर, किआ मोटर्स, होंडा मोटर्स, निसान, सिट्रोएन और एमजी जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इस साल हमें कौन सी नई कारें देखने को मिलेंगी।

हुंडई मोटर

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट (Hyundai Creta Facelift)- यह कंपनी की मौजूदा एसयूवी की अपग्रेडेड वर्जन होगी।

नई हुंडई वरना (New Hyundai Verna)- यह मौजूदा वरना का फेसलिफ्ट वर्जन होगी।

हुंडई एआई3 एसयूवी (Hyundai AI3)- यह कंपनी की एकदम नई एसयूवी होगी।

हुंडई ग्रैंड आई10 निओस फेसलिफ्ट (Hyundai Grand i10 NIOS Facelift)- यह मौजूदा हैचबैक का अपग्रेडेड वर्जन होगी।

Full View

मारुति सुजुकी

मारुति बलेनो क्रॉस (Maruti Baleno Cross)- यह कंपनी की बलेनो हैचबैक पर आधारित एसयूवी है।

मारुति जिम्नी 5-डोर (Maruti Jimny 5 Door)- यह एक जिप्सी स्टाइल ऑफ रोड एसयूवी है।

नई मारुति एमपीवी (Maruti MPV)- यह टोयोटा इनोवाक्रास का रिबैज वर्जन होगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5 Door)- यह कंपनी की मौजूदा एसयूवी की 5 डोर वर्जन होगी।

महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस फेसलिफ्ट (Mahindra Bolero Neo Plus Facelift)- यह कंपनी की मौजूदा एसयूवी की अपग्रेडेड वर्जन होगी।

महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी (Mahindra XUV 400 EV)- यह कंपनी की मौजूदा XUV 300 एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन होगी।

टाटा मोटर्स

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट (Tata Harrier Facelift)- यह कंपनी की मौजूदा एसयूवी की अपग्रेडेड वर्जन होगी।

टाटा सफारी फेसलिफ्ट (Tata Safari Facelift)- यह कंपनी की मौजूदा एसयूवी की अपग्रेडेड वर्जन होगी।

टाटा अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक (Tata Altroz EV)- यह कंपनी की मौजूदा हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन होगी।

टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV)- यह कंपनी की मौजूदा एसयूवी की इलेक्ट्रिक वर्जन होगी।

टोयोटा किर्लोस्कर

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross)- यह कंपनी की मौजूदा एमपीवी की अपग्रेडेड वर्जन होगी।

टोयोटा एसयूवी कूपे (Toyota SUV Coupe)- यह एक कूप स्टाइल नई एसयूवी होगी।

किआ मोटर्स

न्यू-जनरेशन किआ कार्निवल (Kia Carnival)- यह कंपनी की मौजूदा एमपीवी का अपग्रेडेड वर्जन होगी।

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट (Kia Seltos Facelift)- यह कंपनी की मौजूदा एसयूवी की अपग्रेडेड वर्जन होगी।

होंडा मोटर्स

होंडा कॉम्पैक्ट एसयूवी (Honda Compact SUV)- यह कंपनी की एक नई एसयूवी होगी।

होंडा सिटी फेसलिफ्ट (Honda City Facelift)- यह कंपनी की मौजूदा सेडान कार का फेसलिफ्ट वर्जन होगा।

सिट्रोएन

सिट्रोएन ईसी3 (Citroen eC3)- यह कंपनी की मौजूदा हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा।

सिट्रोएन 7-सीटर एसयूवी (Citroen 7 Seater SUV)- यह कंपनी की मौजूदा C3 हैचबैक पर आधारित एक एसयूवी होगी।

एमजी एयर स्मॉल ईवी* (MG Air EV) - यह एक छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी।

निसान एक्स-ट्रेल( Nissan X Trail)- यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी।

Tags:    

Similar News