Bihar News: आरा में दिनदहाड़े मर्डर, अपराधियों ने ठेकेदार को घेरकर पांच गोली मारी

Bihar news: इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर गए।

Newstrack :  Network
Update: 2022-11-11 08:38 GMT

आरा में दिनदहाड़े मर्डर (photo: social media )

Bihar news: आरा में दिनदहाड़े एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार साढ़े 11 बजे ठेकेदार शशिकांत सिंह उर्फ विक्की कोईलवर पुल की तरफ से बुलेट बाइक पर सवार होकर आ रहा था। टाउन थान क्षेत्र के धनुपरा इलाके में अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोलियां बरसाने लगे। सिर और सीने में गोली लगने से वह बेसुध होकर गिर पड़ा। जब तब स्थानीय लोग उसे अस्पताल में ले जाते उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक़्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन घटना के बाद हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि पुलिस हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया मृत ठेकेदार की जेब से मिले डॉक्यूमेंट्स के आधार पर उसकी पहचान आरा के पूर्व वार्ड पार्षद महेंद्र सिंह के पुत्र शशिकांत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

अपराधियों ने किस मंशा से गोली मारी 

स्थानीय लोगों का कहना है कि शशिकांत सिंह ठेकेदारी और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। वह बहुत ही संभ्रांत परिवार से था। लेकिन अपराधियों ने किस मंशा से उसे गोली मारी यह समझ से परे है। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।

Tags:    

Similar News