Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, बीजेपी से 12 और जेडीयू से 9 ने ली शपथ...देखें लिस्ट

Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ है। 21 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरों को जगह मिली है।

Written By :  aman
Update: 2024-03-15 13:51 GMT

नीतीश कैबिनेट का विस्तार (Social Media)

Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार में आज (15 मार्च) नीतीश कुमार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। कैबिनेट विस्तार के लिए राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। शपथ लेबे वालों में अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary), रेणु देवी (Renu Devi), लेसी सिंह (lacey singh), नीरज बबलू, मदन सहनी और नितिन नबीन आदि हैं। 

मंत्रिमंडल में इन 21 चेहरों को जगह

नीतीश मंत्रिमंडल के शुक्रवार को हुए विस्तार में कुल 21 चेहरों को जगह मिली है। उनके नाम इस प्रकार हैं- रेणु देवी, मंगल पांडेय (Mangal Pandey), नीरज कुमार बबलू (Neeraj Kumar Bablu), अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी (Madan Sahani), नीतीश मिश्रा (Nitish Mishra), नितिन नवीन (Nitin Naveen), दिलीप कुमार जायसवाल (Dilip Kumar Jaiswal), महेश्वर हजारी (Maheshwar Hazari), शीला कुमारी मंडल (Sheela Kumari Mandal), सुनील कुमार (Sunil Kumar), जनक राम (Janak Ram), हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान (Krishnanandan Paswan), जयंत राज (Jayant Raj), जमा खान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सिंह नए मंत्री बने हैं।

BJP ने सौंप दी थी सूची

जानकारी के अनुसार, नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार अभी तक बीजेपी की वजह से रुका था। सियासी गलियारों में चर्चा थी कि भाजपा अपने संभावित मंत्रियों पर विचार कर रही है। लेकिन, गुरुवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ओर से लिस्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दी थी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और बीजेपी कोटे के कई मंत्रियों का बोझ कम होगा। कई मंत्रियों की स्थिति वर्तमान में यह है कि उनके पास करीब आधा-आधा दर्जन से अधिक विभागों की जिम्मेदारी है। 

6 सवर्ण-6 दलित-4 अति पिछड़ा वर्ग से

सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले वाली एनडीए सरकार (NDA government) के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के 9 विधायकों के अलावा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 12 विधायकों को भी शामिल किया गया है। इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 6 सवर्ण, 6 दलित, 4 अति पिछड़ा वर्ग, 4 पिछड़ा, 1 मुस्लिम शामिल है। 

Tags:    

Similar News