Bihar News: समस्तीपुर में प्रेमी जोड़ा बूढ़ी गंडक में कूदा, विवाद के बाद प्रेमिका कूदी, बचाने के लिए प्रेमी ने भी लगाई छलांग

Bihar News: युवती ने पुल से नदी पर छलांग लगा दी। इसके बाद उसे बचाने के लिए युवक भी नदी में कूद गया।

Newstrack :  Network
Update: 2022-11-26 07:47 GMT

समस्तीपुर में प्रेमी जोड़ा बूढ़ी गंडक में कूदा (photo: social media )

Bihar News: समस्तीपुर में एक प्रेमी जोड़े ने बूढ़ी गंडक पुल से छलांग लगा दी। दोनों की तलाश जारी है। पुलिस और SDRF की टीम उनकी तलाश में जुटे हैं। घटना नगर थाना इलाके की है। यह नदी शहर के बीचों-बीच स्थित है। शनिवार सुबह युवक और युवती की नदी में डूबने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक युवक और युवती में विवाद हो रहा था। कुछ देर बाद ही युवक को युवती की पीछे दौड़ते देखा। जब तक हमलोग कुछ समझ पाते युवती ने पुल से नदी पर छलांग लगा दी। इसके बाद उसे बचाने के लिए युवक भी नदी में कूद गया। गदी की गहराई अधिक होने के बाद दोनों डूब गए। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय तैराक दोनों की तलाश में जुट गए।

इलाके में हड़कंप

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने युवक की पहचान मथुरापुर ओपी क्षेत्र का रहने वाला मोहम्मद सलीम के रूप में हुई। वहीं लड़की की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। मो.सलीम के परिजनों को सूचना दी गई है उनसे जानकारी ली जा रही है। शवों की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है

Tags:    

Similar News