Bihar Liquor: अब शराब पीने वाले को जेल नहीं भेजेगी सरकार, इस वजह से किया ये बड़ा एलान

Bihar Liquor Ban: बिहार की जेलों में शराबियों की तादात दिन-प्रति-दिन बढ़ती ही जा रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-02-28 10:38 GMT

बिहार में लिकर प्रतिबंध (फोटो-सोशल मीडिया)

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराब पर बड़ा फैसला किया गया है। शराबबंदी के बीच के अब शराब को पीते पकड़े जाने वाले लोगों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाएगा। बल्कि उसे शराब माफियाओं के बारे में खुलासा करना होगा। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, अगर शराब माफिया की गिरफ्तारी हो जाती है, तो शराब पीने वाले शख्स को जेल नहीं जाना होगा। ये जानकारी उत्पाद आयुक्त कार्तिकेय धनजी ने दी है।

असल में बात ये है कि बिहार की जेलों में शराबियों की तादात दिन-प्रति-दिन बढ़ती ही जा रही है। जिसके चलते सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। इस सिलसिले में आज हुई बैठक में फैसला लिया गया है। जिसमें बिहार पुलिस और मद्य निषेध विभाग को विशेष अधिकार प्रदान किए गए हैं।

बढ़ते मामलों से सरकार पर उठे कई सवाल

राज्य में बढ़ते शराबियों की तादात के बारे में बिहार सरकार ने साल 2021 के नवंबर में एक आंकड़ा जारी किया था। इन आकंड़ों ने लोगों को हैरान कर दिया था। जिसमें ये बताया गया था कि जनवरी 2021 से अक्टूबर 2021 तक विशेष छापेमारी करते हुए राज्य के जिलों में 49 हजार 900 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। जिसमें शराबी और शराब तस्कर शामिल थे। इसके साथ ही इस दौरान कुल 38 लाख 72 हजार 645 लीटर अवैध शराब जब्त की गई थी।

प्रदेश की जेलों के साथ ही बिहार की कोर्ट में भी शराबबंदी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे थे। फिर बाद में ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। इन मामलों में कोर्ट में जमानत याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की थी। इन मामले की अगली सुनवाई 8 मार्च को होनी है। वहीं इससे पहले बिहार सरकार ने गिरफ्तारी ना करने का बड़ा फैसला ले लिया है।

बता दें, बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्कर बेहद सक्रिय हो गए थे। जिसके बाद भी मामले थमने का नाम नहीं ले रहा था। इनको लेकर विपक्ष भी लगातार सवाल खड़े कर रहा था। वहीं नीतीश सरकार की शराबबंदी में नाकामयाब बताया जाता रहा है। जिसके चलते सरकार ने ये बड़ा फैसला किया है।

Tags:    

Similar News