माफिया की हत्‍या पर बीजेपी को घेरने चले थे तेजस्‍वी, अतीक 'जी' कह खुद घिरे....आरके सिंह का जोरदार हमला

Tejashwi Yadav on Atiq Ahmad : माफिया अतीक अहमद की हत्या देश की सुर्खियों में है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का अतीक पर दिया बयान आज खूब चर्चा में रहा। उनके बयान पर बीजेपी और विपक्षी पार्टियों ने जमकर निशाना साधा।;

Update:2023-04-18 03:16 IST
माफिया की हत्‍या पर बीजेपी को घेरने चले थे तेजस्‍वी, अतीक जी कह खुद घिरे....आरके सिंह का जोरदार हमला
तेजस्वी यादव और आरके सिंह (Social Media)
  • whatsapp icon

BJP attacks on Tejashwi Yadav : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Bihar DCM Tejashwi Yadav) ने यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया देकर घिर गए हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव ने अतीक की मौत (Atiq Ahmad Shot Dead) को लेकर उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिशों में थे। लेकिन, उनका ये दाव उल्टा पड़ गया। तेजस्वी अब विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

Also Read

कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिश में जुटे तेजस्वी अपने ही शब्दों में फंस गए। जिस पर बवाल मच गया है। राष्ट्रवाद की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक माफिया के लिए उनके संबोधन पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है।

केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने तेजस्वी को 'जी' पर घेरा

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह (Union Minister RK Singh) ने कहा कि, 'तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम हैं और वो एक दुर्दांत अपराधी को जी (अतीक जी) कहते हैं। अतीक अहमद पर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। ये केस हत्या, अपहरण, फिरौती सहित अन्य मामलों से जुड़े थे। जो भी गवाह होता था उसको ये मार देते थे। या उसके परिवार का अपहरण कर लेते थे। उसने कबूल किया कि उसका लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से संबंध है। वो गैंगवार में मारा गया। उसके लिए ये लोग आंसू बहा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) हो या फिर ममता जी हों, ये सब वोट बैंक की तलाश में हैं।'

तेजस्वी ने क्या कहा था?

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए कहा, 'ये अतीक जी का नहीं, कानून का जनाजा है।' इसी बयान पर केंद्रीय मंत्री ने उप मुख्‍यमंत्री की जमकर आलोचना की। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'जो लोग भी अपराधी हैं, उनसे हम लोगों की कोई सहानुभूति नहीं है। लेकिन देश में अपराध का खात्मा होना चाहिए तो उसके लिए कानून और संविधान और कोर्ट है। हमने इस देश में देखा है कि प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ। सजा मिली। वहीं, यूपी में जो हुआ ये अतीक जी का जनाजा नहीं, बल्कि कानून का जनाजा निकला है।'

Tags:    

Similar News