BPSC Results 2022: BPSC ने 66 वीं परीक्षा का परिणाम किया जारी, सुधीर कुमार बने टॉपर

BPSC Results 2022: कुल 685 अभ्यर्थी सफल हुए। इस बार वैशाली के सुधीर कुमार टॉपर बने। अरवल के अमर्त्य कुमार आदर्श सेंकेंड टॉपर और मुजफ्फरपुर के आयुष कृष्णा थर्ड टॉपर हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2022-08-04 05:02 GMT

BPSC ने 66 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (photo: social media ) 

Click the Play button to listen to article

BPSC Results 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार रात को 66 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। कुल 685 अभ्यर्थी सफल हुए। इस बार वैशाली के सुधीर कुमार टॉपर बने। अरवल के अमर्त्य कुमार आदर्श सेंकेंड टॉपर और मुजफ्फरपुर के आयुष कृष्णा थर्ड टॉपर हैं।

आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया है कि इसमें 34 डीएसपी समेत विभिन्न विभागों में 685 अधिकारियों की नियुक्ति के लिए परिणाम जारी किए गए हैं।

बता दें कि टॉपर सुधीर कुमार ने पहले ही प्रयास में सफलता पाई। सेंट जोंस स्कूल महुआ से 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद दिल्ली में सेल्फ स्टडी किया। वो सिविल इंजीनियर हैं। सुधीर ने बताया कि गाइड के बजाए एनसीईआरटी और स्टैंडर्ड बुक्स पर ही फोकस रहना चाहिए, तभी कामयाबी मिलेगी। सुधीर के पिता महुआ पोस्टऑफिस में कैशियर हैं और मां गृहिणी हैं।

पहले से दसवें स्थान पर रहने वालों के बारे में

1. सुधीर कुमार- जनरल - वैशाली

2. अमर्त्य कुमार आदर्श- ईबीसी- अरवल

3. आयुष कृष्णा- बीसी- मुजफ्फरपुर

4. सदानंद कुमार- ईबीसी- पूर्व चंपारण

5. विनय कुमार रंजन- बीसी- पटना

6. मोनिका श्रीवास्त्व- जेनरल- औरंगाबाद

7. सिद्धांत कुमार- ईडब्ल्यूएस- पटना

8. अंकित सिन्हा- जेनरल- औरंगाबाद

9. ब्रजेश कुमार- ईडब्ल्यूएस- अररिया

10. अंकित कुमार- बीसी- नालंदा

Tags:    

Similar News