पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही ये बड़ी बात

नीतीश कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ी पर चलने से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। लेकिन डीजल हो या फिर पेट्रोल हो, उनके वाहनों पर चलने से पर्यावरण पर कुछ न कुछ तो असर पड़ता ही है।

Update: 2021-02-16 09:11 GMT
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम पर कहा कि दाम तो इस समय बढ़ा हुआ है, दाम न बढ़ें ये तो सभी को अच्छा लगेगा।

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बसंत पंचमी के अवसर पर मंगलवार को ज्ञान की देवी मां सरस्वती पूजा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की।

उन्होंने सबसे पहले तो सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। कहा कि सभी लोगों का ज्ञान बढ़ें, इसके लिए मैं मां सरस्वती से प्रार्थना करता हूं।

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम पर कहा कि दाम तो इस समय बढ़ा हुआ है, दाम न बढ़ें ये तो सभी को अच्छा लगेगा।

जब उनसे सवाल पूछा गया कि आप तो इलेक्ट्रिक कार से चलते हैं, इस पर नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि हम लोग की ऐसी इच्छा है, खासकर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस तरह का कदम उठाया गया है।

इलेक्ट्रिक गाड़ी पर चलने से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। लेकिन डीजल हो या फिर पेट्रोल हो, उनके वाहनों पर चलने से पर्यावरण पर कुछ न कुछ तो असर पड़ता ही है। इसलिए मैं इलेक्ट्रिक गाड़ी का ही इस्तेमाल करता हूं।

बिहार में आतंकी कनेक्शन: पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा, जानें क्या है पूरा मामला

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही ये बड़ी बात (फोटो:सोशल मीडिया)

वसंत पंचमी की कहानी

उपनिषदों के अनुसार सृष्टि के प्रारंभ में भगवान शिव की आज्ञा से भगवान ब्रह्मा ने जीवों, खासतौर पर मनुष्य योनि की रचना की। लेकिन मनुष्य मौन रहता था।

कोई कुछ बोलता ही नहीं था। इसलिए अपनी सर्जना से वे संतुष्ट नहीं हुए, उन्हें लगा कि कहीं कुछ कमी रह गई है जिसके कारण चारों ओर मौन छाया रहता है।

तब ब्रह्मा ने इस समस्या के निवारण के लिए अपने कमण्डल से जल अपने हथेली में लेकर संकल्प स्वरूप उस जल को छिड़कर भगवान श्रीविष्णु की आराधना आरम्भ की।

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही ये बड़ी बात (फोटो:सोशल मीडिया)

जब टीचर बना हैवान: बिहार की बिटिया ने सुनाई दर्दनाक कहानी, आप भी रो देंगे

विष्णुजी के आह्वान पर भगवती दुर्गा प्रकट हुईं

ब्रम्हाजी की स्तुति को सुन कर भगवान विष्णु उनके सम्मुख प्रकट हुए और उनकी समस्या जानकर भगवान विष्णु ने आदिशक्ति दुर्गा का आह्वान किया। विष्णुजी के आह्वान पर भगवती दुर्गा प्रकट हुईं तो ब्रम्हा एवं विष्णु ने उनसे इस संकट को दूर करने का निवेदन किया।

ब्रम्हा और विष्णु की समस्या को सुनने के बाद उसी क्षण आदिशक्ति दुर्गा माता के शरीर से श्वेत रंग का एक भारी तेज उत्पन्न हुआ जो एक दिव्य नारी के रूप में बदल गया। यह स्वरूप एक चतुर्भुजी सुंदर स्त्री का था जिनके एक हाथ में वीणा तथा दूसरा हाथ में वर मुद्रा थे। अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एवं माला थी।

 

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/Nitish-Kumar.mp4"][/video]

बिहार में पक रही नई सियासी खिचड़ी, तीन राजद विधायकों ने उठाया ये कदम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

 

 

Tags:    

Similar News