Bihar Politics: एनडीए में फिर अनबन, इस्तीफा देंगे संतोष सुमन?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में सरगर्मियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी हाल ही में महगठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ नई सरकार का गठन हुआ है।

Update: 2024-02-06 08:47 GMT

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता संतोष सुमन (सोशल मीडिया)

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में सरगर्मियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी हाल ही में महगठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ नई सरकार का गठन हुआ है। नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस बार मंत्रिमंडल में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी से भी विधायक को शामिल किया गया है। मांझी की पार्टी से संतोष सुमन को अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। मगर मांझी इससे संतुष्ट नहीं हैं।

मांझी ने की बड़े विभाग की मांग

जीतन राम मांझी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी पार्टी ‘हम’ के चार विधायक हैं। चार विधायकों के साथ मांझी ने एनडीए सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। जिसके लिए संतोष सुमन को अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय का मंत्री बनाया गया। मगर रविवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की गरीब कल्याण सभा को संबोधित करते हुए मांझी ने अपनी नाराज़गी जाहिर कर दी है। मांझी ने कहा कि, “हमें तो पुल-पुलिया, सड़क, नदी, तालाब सहित ग्रामीण क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी भी मिलनी चाहिए”। साफ शब्दों में कहें तो मांझी इस मंत्रालय से संतुष्ट नहीं हैं। वे वजीरगंज महाविद्यालय में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। कहीं न कहीं जीतन राम मांझी, ‘हम’ के लिए बड़े विभाग का कार्यभार चाहते हैं। जीतन राम मांझी सरकार की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। नीतीश कुमार उन्हें नाराज़ नहीं करना चाहेंगे।

“नीतीश के मंत्रिमंडल में एक भी महिला नहीं”

नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन की सरकार में शपथ लेते हुए 9 और मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। मगर इनमें एक भी महिला मंत्री शामिल नहीं हैं। बिहार एनडीए की सरकार में एक भी महिला मंत्री नही हैं। इस बात को लेकर बाराचट्टी से विधायक और पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ज्योति देवी ने कहा कि, “नीतीश कुमार ने अपने साथ नौ अन्य मंत्रियों को शपथ दिलवायी। मंत्रिमंडल में एक भी महिला को शामिल नहीं किया गया”। कहा जा सकता है कि जीतन राम मांझी की पार्टी नीतीश सरकार के रवैए से नाखुश है। अगर दोनों के बीच सामंजस्य नहीं बैठता है तो एक बार फिर बिहार सरकार और एनडीए गठबंधन के टूटने का खतरा मंडरा सकता है।

नीतीश कुमार से मिले संतोष सुमन

जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच सोमवार को संतोष सुमन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार वार्ता की है। सुमन को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा कोटे से मंत्री बनाया गया है। उन्हें सूचना एवं प्रौद्योगिकी और एससी-एसटी कल्याण विभाग सौंपा गया है। उन्होंने बिहार की जनता के लिए और बिहार सरकार को मजबूत करने की दिशा में काम करने का भरोसा दिया है। साथ ही उन्होंने अपने इस्तीफे की अफवाफ को लेकर “ग्” पर सफाई भी दी है। उन्होंने लिखा कि, “मेरे इस्तीफे की खबर फैलाई जा रही है जो बिल्कुल निराधार है। मैं एनडीए के साथ था और रहूंगा। किसी की बातों में आने की आवश्यकता नहीं। लोभ, लालच और प्रलोभन की राजनीति को मैं चिपटे से भी छू नहीं सकता। मुझे सत्ता से ज्यादा बिहार की परवाह है। आपका आशीर्वाद काफी है। कुर्सी तो आनी-जानी है।”

Tags:    

Similar News