Bans Ki Kheti Kaise Kare: बांस की खेती बनी वरदान, अब सालाना करता है इतनी कमाई, जानें कैसे करें खेती

Bans Ki Kheti Kaise Kare: बिहार के लखीसराय जिला के रघुनंदन बीघा गांव के रामस्वरूप महतो इस वक्त अपने गांव में काफी चर्चित किसान हैं। उन्होंने बांस की खेती से एक अलग अपना आयाम बना लिया है। इससे वह सालाना लाखों की कमाई कर रहे हैं।

Update: 2023-08-12 01:00 GMT
Bans Ki Kheti Kaise Kare (सोशल मीडिया)

Bamboo Cultivation: आज के दौर में खेती किसानी घाटे का सौद नहीं है। घाटा उन्हीं किसानों को हो रहा है, जो आज भी परंपरागत खेती पर पड़े हुए हैं। अगर किसान परंपरागत खेती भी आज के समय सुव्यवस्थित तरीके से कर ले तो यहां पर भी उसको घाटा नहीं होगा। नगदी फसल की बात ही छोड़ दीजिए। जिन किसानों को लगता है कि खेती घाटे का सौदा है, तो वह बिहार के एक किसान से सीख ले सकते हैं। यह युवा किसान खेती के माध्मय से सालाना 12 लाख रुपए की आय पैदा कर रहा है। ऐसे में अगर आप हताश किसान हैं, तो बिहार के इस किसान से सीख ले सकते हैं।

3 एकड़ की खेती से कर रहा अच्छी कमाई

बिहार के लखीसराय जिला के रघुनंदन बीघा गांव के रामस्वरूप महतो इस वक्त अपने गांव में काफी चर्चित किसान हैं। उन्होंने बांस की खेती से एक अलग अपना आयाम बना लिया है। युवा रामस्वरूप महतो कहते हैं कि अपने पिता से प्रेरित होकर बांस की खेती की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि 3 एकड़ भूमि पर बांस की खेती कर रहा हूं। इसको तैयार करने लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इसकी खेती से ही पूरा परिवार की आजीविका चल रही है। इसकी खेती की खास बात यह है कि न तो पटवन की जरूरत होती और न ही तैयार होने में खाद की जरूरत होती ही। केवल गोबर का उपयोग कर बांस तैयार किया जा सकता है।

बांस में मिलते हैं मिनरल्स

वहीं, बांस की खेती पर कृषि विशेषज्ञ और कई किसानों का कहना है कि यह खेती अन्य खेती की फसलों के मामले से काफी सुरक्षित है। इसमें कमाई भी अच्छी होती है। महतो ने कहा कि बांस में विटामिन बी, कॉपर, पोटेशियम, आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाता है। यदि कोई व्यक्ति बांस की बोलत से पानी पीता है तो उसके शरीर में हर मिनरल्स मिल जाते हैं, जो जरूरी होते हैं।

होती है 12 लाख की सालाना कमाई

रामस्वरूप ने कहा कि बांस की खेती कर वह सालाना 12 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं। उनका एक बांस 200 रुपये का बिकता है। अधिकांश बांस लोगों गांव में ही खरीद लेते हैं। कुछ बचते हैं, वह आसपास के क्षेत्र में बिक जाता हैं, क्योंकि मेरे बांस की क्षेत्र में काफी मांग होती है। बांस की खेती कभी भी किसानों के लिए घाटे का सौदा नहीं हो सकती है। बांस पर्यावरण अनकुल होता है।

कैसे करें बांस की खेती?

किसान भाई ध्यान दें कि बांस की खेती के लिए खेती को तैयार करने की जरूरत नहीं होती है। आप बिना जुते हुए खेत में भी इसको पैदा कर सकते हैं। हालांकि ध्यान दें कि मिट्टी अधिक रेतीली नहीं होनी चाहिए। किसान भाई बांस की खेती के लिए 2 फीट का गहरा और 2 फीट चौड़ा गड्ढ़ा खोदें। बाद में इसमें गोबर मिलाकर पौधा लगा दें। रोपाई के तुरंत बाद पौधे को पानी दें। शुरूआती एक महीने तक लगातार पानी दें। फिर 6 महीने के बाद सप्ताह के सप्ताह पानी दें। एक बार बांस का पौधा तैयार होने के बाद कई सालों तक इससे कमाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News