Bihar: नालंदा में पति ने पत्नी और बेटी को मार डाला, अवैध संबंध का विरोध करने पर हुई हत्या

Nalanda: मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी, पति के अवैध संबंध का विरोध करती थी। मंगलवार रात भी यही हुआ।लेकिन, इस बार विवाद खूनी खेल में बदल गया। हत्या के बाद से आरोपी फरार है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-07-06 09:42 GMT

नालंदा में पति ने पत्नी और बेटी को मार डाला

Nalanda Crime News : बिहार (Bihar) के नालंदा जिले (Nalanda District) में एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। कारण ये था कि पत्नी उसके अवैध संबंध का विरोध करती थी। घटना नालंदा जिले के अस्थावां थाना (Asthawan Police Station) क्षेत्र के जियर गांव की है।

क्या है मामला?

नालंदा के जियर गांव में बुधवार दोपहर जब पड़ोसी ने लाश देखी तो शोर मचाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, वारदात को अंजाम देने के बाद मृतका के ससुराल वाले फरार हो गए। वहीं, पुलिस का कहना है घरेलू कलह और अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। मरने वालों की पहचान जयमंती देवी (26 वर्ष) और उसकी बेटी (एक वर्ष) के रूप में हुई।


क्या बताया परिजनों ने?

मृतका के परिजनों का कहना है कि वारदात की सूचना मिलने के बाद वो फौरन मौके पर पहुंचे। देखकर दंग रह गए। बेटी और नातिन की लाशें घर के कमरे में थी। ससुराल वाले फरार थे। मायके वालों का आरोप है कि, उसके दामाद प्रदीप पासवान का किसी महिला से अवैध संबंध है। जयमन्ती इस बात का लगातार विरोध करती थी। मंगलवार देर रात भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद खूनी खेल में बदल गया। प्रदीप ने जयमन्ती को पहले बेरहमी से पीटा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं मौजूद बेटी को भी पटक-पटककर मार डाला। मायके वालों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को कड़ी सजा दिलाये।

Tags:    

Similar News