Muzaffarpur News: घरेलू झगड़े से परेशान पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद पेड़ पर फंदे से झूला

मृतक कुलदीप की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की। कुछ दिन पहले से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। रोज दोनों किसी बात को लेकर बहस करते।

Newstrack :  Network
Update: 2022-07-08 12:25 GMT

मृतक कुलदीप और उसकी पत्नी राजकुमारी देवी 

Muzaffarpur Crime News : बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) में सनकी पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद उसने सुसाइड कर ली। पत्नी की लाश घर में ही एक कमरे में पड़ी थी। वहीं, पति का शव घर से कुछ दूर पेड़ से लटकता मिला। शुक्रवार को जब स्थानीय लोगों ने अधेड़ की लाश देखी तो दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अधेड़ की मौत की सूचना देने उसके घर गई, तो हैरान रह गई। पुलिस ने देखा कि उसकी पत्नी मृत पड़ी थी। मरने वालों की पहचान कुलदीप दास (Kuldeep Das) और उसकी पत्नी राजकुमारी देवी (Rajkumari Devi) के रूप में की गई।

क्या है मामला?

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुलदीप की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की। कुछ दिन पहले से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। रोज दोनों किसी बात को लेकर बहस करते। धीरे-धीरे यह बहस मारपीट में बदल जाती थी। आशंका है कि कुलदीप ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद खुद आत्महत्या कर लिया।

क्या बताया बेटियों ने?

मृत दंपत्ति की बेटियों का कहना है कि, 'हम लोग गुरुवार देर रात खाना खाकर सोने चले। सुबह उठे तो देखा मां मृत पड़ी थी। पिताजी की भी लाश टंगी मिली।' इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद में हत्या और आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News