Bihar News: बेगूसराय शूटआउट में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार, जाने पूरा मामला
Bihar News: इन चारों पर 11 लोगों को गोली मारने का आरोप है। बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि इन सभी का मकसद दहशत फैलाना था;
Begusarai shootout Police arrested (Social Media)
Bihar News Today: बेगूसराय शूटआउट में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों पर 11 लोगों को गोली मारने का आरोप है। बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि इन सभी का मकसद दहशत फैलाना था। आरोपियों के पास से दो पिस्टल और पांच कारतूस भी बरामद हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। और इनकी निशानदेही पर इनके गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।
बता दें कि 13 सितंबर को बेगूसराय पर 5 जगहों पर दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। इनमें एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद पूरे देश में यह सूट आउट चर्चा का विषय बन गया था। वहीं बिहार में विपक्ष की भूमिका अदा कर रही बीजेपी लगातार इस मामले को लेकर सरकार पर हमले कर रही थी।
वहीं एसपी ने बताया कि पुलिस ने गोलीकांड मामले में केशव कुमार, युवराज कुमार, चुनचुन और सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। यह चारों बेगूसराय के ही रहने वाले हैं। चारों पर पहले से ही केस दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि गोलीकांड में यह चारों शामिल थे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज से निकली तस्वीर के माध्यम से इनकी पहचान की गई। एसडीपीओ के नेतृत्व में अलग-अलग टीम का गठन किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीम बनाई गई थी। इसके अलावा 6 जिलों की पुलिस टीम, एसटीएफ और सीआईडी भी तलाश कर रही थी।
एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले युवराज को गिरफ्तार किया गया फिर उसकी निशानदेही पर सुमित और चुनचुन को पकड़ा गया। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी केशव झारखंड के झाझा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। वह रांची भागने के चक्कर में था। पुलिस ने उसे छापेमारी कर पकड़ लिया।
वही इस गिरफ्तारी के बाद एक नया विवाद सामने आ गया है। केशव के परिवार वालों का कहना है कि केशव घटना के वक्त अपने घर में था। इसका सबूत भी है वह उसके कुछ देर बाद जिस होटल में गया था। उसका सीसीटीवी फुटेज भी है। लेकिन पुलिस डीवीआर खोल कर अपने साथ ले गई। पुलिस सारे सबूत को अपने साथ ले गई है। उसकी मां का कहना है कि केशव निर्दोष है। पुलिस झूठ का उसे फंसा रही है। वरीय अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और जांच करवाएं