Bihar Rape Case: अररिया में 10 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या, मेला देखने गई थी लड़की

Bihar News Today: अररिया में हैवानों ने 10 साल की लड़की किया रेप, लड़की मेला देखने गई थी, लेकिन वापस घऱ नहीं लौट पाई। अपराधियों ने रेप के बाद लड़की को मार डाला

Newstrack :  Network
Update: 2022-09-19 10:54 GMT

अररिया में 10 वर्षीय नाबालिग की रेप के बाद हत्या : Photo- Newstrack

Bihar Rape Case: बिहार के अररिया में 10 साल की लड़की की लाश मिली है। उसके कपड़े बिखरे पड़े थे। हालत देखकर प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पहले उसका रेप किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। परिजन और स्थानीय लोगों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि लड़की की जिस हालत में लाश मिली है, उससे यही लगता है कि दरिंदे ने पहले दरिंदगी की फिर बचने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया।

यह मामला रानीगंज थाना इलाके का है। सोमवार सुबह लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और अपराधियों की गिरफ्तारी करे।

परिजनों कहा है कि रविवार की रात लड़की घर से जितिया मेला देखने के लिए निकली थी। पूरी रात घर न लौटने पर अनुमान लगाया जा रहा था कि अपनी किसी सहेली के घर रुक गयी होगी, लेकिन सुबह तक न लौटने पर तलाश शुरू की गयी। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की नहीं मिली। आज सुबह ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना दी तो दंग रह गए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगता है। मेडिकल जांच भी करवाई जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ हो रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

Tags:    

Similar News