Bihar News: UP के टोलकर्मी को 50 रुपए चुराने के आरोप बिहार में पीट-पीटकर मार डाला, बीच में क्यों आया MP बृजभूषण का नाम

Bihar News: मृतक टोलकर्मी बलवंत के पिता सूर्यनारायण सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या इसलिए कर दी गई है, क्योंकि वह सांसद बृजभूषण सिंह के क्षेत्र का है। उनका बेटा महिला पहलवान और सांसस बृजभूषण सिंह के विवाद में सांसद का पक्ष लेता था।

Update: 2023-06-19 09:27 GMT
टोलकर्मी को पीटते बाउंसर ( सोशल मीडिया)

Bihar News: उत्तर प्रदेश के एक टोलकर्मी की बिहार के भोजपुर जिले में चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। टोलकर्मी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला था। टोलकर्मी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्जनों की संख्या में लोग प्लास्टिक के डंडे और लात घूंसों से टोलकर्मी को पीट रहे हैं। इस दौरान टोलकर्मी रहम की भीख मांगता नजर आ रहा है। कभी वो उनके पैर पकड़ता है तो कभी हाथ जोड़ता है, फिर भी टोल प्लाजा के बाउंसरो को दया नहीं आ रही है।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक टोलकर्मी बलवंत के पिता सूर्यनारायण सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या इसलिए कर दी गई है, क्योंकि वह सांसद बृजभूषण सिंह के क्षेत्र का है। उनका बेटा महिला पहलवान और सांसस बृजभूषण सिंह के विवाद में सांसद का पक्ष लेता था। मृतक के भतीजे का कहना है कि चार से पांच दिन पहले भी रेसलर्स को लेकर विवाद हुआ था। उन्होने मुझे इसके बारे में बताया भी था। इसलिए चोरी का आरोप लगाकर पीट पीटकर मार दिया गया। मारपीट की ये घटना भोजपुर के कुल्हड़ीया टोल प्लाजा की है। ये टोल प्लाजा हरियाणा की रणछोड़ इंफ्रा डेवलप्रस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का है।

50 रुपए की चोरी का आरोप लगाकर मार डाला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टोल प्लाजा पर तैनात हरियाणा के बाउंसर और बलवंत के बीच में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी बीच टोल प्लाजा से पैसे चोरी करने का मामला सामने आया। पैसे चोरी करने का आरोप बलंवत पर लगाया गया। बाउंसरों को बलवंत के साथ मारपीट करने का मौका मिल गया। टोल प्लाजा से 50 रुपए चुराने के आरोप में बलवंत की पिटाई की गई। बलवंत सिंह की पिटाई करने के बाद उसे ट्रेन में फेंक दिया गाया। मानकपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही वह गिर गया। आरपीएफ के जवानों ने बलवंत को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां आधे घंटे बाद बलवंत सिंह मौत हो गई। पिटाई का वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है।

आरोपियों कि हुई पहचान

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पिटाई करने वाले कर्मियों और बाउंसरों की पहचान हरियाणा के रोहतक के रहने वाले अभिमन्यु शर्मा, सुनील जाखर, सुमित, विक्रम कौशिक इसके अलावा उत्तर प्रदेश के रहने वाले ज्ञानेंद्र सिंह, सागर और गोलू के रूप में हुई है।

Tags:    

Similar News