Bihar News: हुजूर हमने ही कर दिया उसका कत्ल, करता था परेशान, पहुंची थाने, पुलिस के भी उड़े होश

Bihar Crime News: शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया, इसके बाद प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने पहले उसकी पिटाई की, इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को भी गांव के बाहर खेत में दफना दिया।

Update: 2023-07-02 07:47 GMT
आरोपी महिला और उसका प्रेमी ( सोशल मीडिया)

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जनपद में एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया, इसके बाद प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने पहले उसकी पिटाई की, इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को भी गांव के बाहर खेत में दफना दिया। शव दफनाने के बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस से कहा कि हुजूर हमने ही प्रेमी को मार दिया बहुत परेशान करता था।

जानकारी के मुताबिक ये घटना मुजफ्फरपुर जनपद के करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव की है। महिला की गांव के 23 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार के साथ बीते चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला की शादी 10 साल पहले हुई, महिला के तीन बच्चे है। महिला का पति बाहर मजदूरी करता है, वहीं महिला के प्रेमी की शादी भी डेढ़ साल पहले हुई थी। महिला की बातें सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खेत से शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महिला और उसके ससुर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। उन्होने कहा कि जानकारी मिली है कि युवक देर रात करीब एक बजे महिला से मिलने गया था, इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद महिला ने प्रेमी की पिटाई करते हुए गला घोटकर हत्या कर दी।

मृतक प्रमोद के भाई कमोद ने बताया कि उनका भाई मिस्त्री का काम करता था, कल शनिवार रात को एक बजे महिला ने फोन करके बुलाया था। उसके बाद हत्या करके शव को खेत में दफना दिया। एक व्यक्ति ने शव को दफनाते हुए देख लिया। उसी व्यक्ति ने हम लोगों को जानकारी दी। इसके बाद रात 3 बजे हम लोग पुलिस के साथ खेत में पहुंचे तो शव बरामद हो गया। उसने कहा कि मेरे भाई के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। हत्या में उस महिला के अलावा पांच से सात लोग शामिल हैं। हत्या के बाद से सभी फरार हैं।

Tags:    

Similar News