Bamboo Farming Ideas: हरा सोना की खेती बदलती है किसान की किस्मत, पैदा करें 4 साल में 40 लाख रुपए, सरकार भी देगी मदद

Bamboo Farming Ideas: बांस को पृथ्वी पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला लकड़ी का पौधा माना गया है। और बाजार में इसको कई प्रकार के उपयोग में लाया जाता है। इस वजह जो किसान बांस उगाई कर रहा है तो वह इससे अच्छा लाभ कमा रहा है। सरकार भी इसकी खेती के लिए किसानों को सहायता पहुंचा रही है।

Update: 2023-07-22 12:12 GMT
Bamboo Farming Ideas (सोशल मीडिया)

Bamboo Farming Ideas: किसान चाहे तो खेती किसानी से इतना पैसा कमा सकता है कि उसको कोई बड़ी सैलरी वाला भी नहीं छू सकता है। देश के कई किसान खेती किसानी से सालाना लाखों व करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं तो कई किसान सालाना लाखों रुपये भी नहीं कमा पा रहे हैं। ये वही किसान जिनके पास खेती करने का अनुभव तो है,लेकिन आज दौर की खेती का ज्ञान व उत्तम किस्म की कमाओ फसलों की जानकारी नहीं है। ऐसे अगर आप इसी श्रेणी वाले किसान हैं और आय से परेशान हैं तो आज हम आपको एक ऐसे फसल की जानकारी देंगे, जिसको करते ही आप मालामाल होने लेंगे। यह खेती है बांस की खेती (Bamboo farming)

बाजार में है बांस की अधिक मांग

बांस एक फूलदार, स्थायी और सदाबहार पौधा है, जो पोएसी घास परिवार से संबंध रखता है। यह एक बहुमुखी, मजबूत, नवीकरणीय और साथ ही पर्यावरण-अनुकूल सामग्री है जिसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए आसानी से उगाया जा सकता है। बांस को पृथ्वी पर सबसे तेजी से बढ़ने वाला लकड़ी का पौधा माना गया है। और बाजार में इसको कई प्रकार के उपयोग में लाया जाता है। इस वजह जो किसान बांस उगाई कर रहा है तो वह इससे अच्छा लाभ कमा रहा है। इसकी खेती में खास बात यह है कि इस तैयार करने में ज्यादा लागत भी नहीं आती है। इसके अलावा सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी खेती करने वाले किसानों को आर्थिक मदद भी मुहैया करवाती है।

MP सरकार दे रही बांस की खेती पर सब्सिडी

देश में बांस की खेती को ग्रीन गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस ग्रीन गोल्ड की खेती के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार किसानों 50 फीसदी तक सब्सिडी प्रदान करवा रही है। अगर आप एमपी के किसान हैं तो इसकी खेती के लिए सरकार से सहायता ले सकते हैं। इस फसल में खास बात यह है कि बार लगाने के बाद कई बार मुनाफा कमाया जा सकता है। इसको बंजर जमीन में भी लगा सकते हैं। यूपी के गांव में इसको बास कोठी के नाम से भी जाना जाता है।

कैसे करें बांस की खेती ?

अगर कोई किसान बांस की खेती करना चाहते हैं तो इसको सबसे पहले नर्सरी से इसके पौधे लाने होंगे। आप बांस कारोपण बरसात के मौसम कर सकते हैं। बारिश के मौसम इसकी खेती के सबसे उपयुक्त बनाना गया है,क्योंकि में बांस अच्छी के साथ बढ़ते हैं। पौधे लाने के बाद खेत में 2 फीट गहरा और 2 फीट चौड़ा गड्ढा खोदें। उसमें गोबर की खाद डालें, फिर बांस का पौधा लगाएं। रोपाई के तुरंत बाद पौधे को पानी दें और यह प्रक्रिया एक महीने तक हर दिन करते रहना है। फिर छह महीने बाद हफ्ते में एक बार पानी की जरूरत होती है। किसान एक हेक्टेयर के खेत में करीब 625 बांस के पौधे लगा सकता है। पांच साल में बांस तैयार हो जाता है। इस बीच आप चाहें तो अंतर-स्थान का उपयोग पहले 3 वर्षों के दौरान अदरक, मिर्च या हल्दी जैसी अंतर-फसलें उगाकर कुछ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।

सरकार ने शुरू किया राष्ट्रीय बांस मिशन

भारत सरकार ने देश में बांस की खेती (Bamboo Farming) को बढ़ावा देने के लिए साल 2006-2007 में राष्ट्रीय बांस मिशन शुरू किया था, जो अभी जारी है। इस फसल राज्य सरकारें अपने किसानों को सब्सिडी मुहैया करवाती हैं। बांस का उपयोग कागज बनाने के साथ कार्बनिक कपड़े बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा घरों की सजावट के लिए तैयार की जाने वाली वस्तुओं में बांस का उपयोग करते हैं।

इसकी खेती से कमाई

किसान बांस की एक बार खेतकर 40 साल तक इससे आय अर्जित कर सकता है। एक बार कटाई के बाद फिर दो से 3 साल में बांस अपने आप तैयार हो जाते हैं। बाजार में इसका कई जगहों पर उपयोग किया जाता है। इस वजह से किसान इसकी खेती से 4 साल के अंदर 40 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News