Bank Locker Rules: बैंक में लॉकर का क्या है प्रोसेस, जानें यहां कितना सुरक्षित रहेगा सामान

Bank Locker Rules:अगर आप भी अपना कीमती सामान बैंक के लॉकर में रखना चाहते है और इसे लेने का मन बना रहे हैं, तो पहले आपको इसका पूरा प्रोसेस जान लेना चाहिए है।

Update:2023-06-26 13:19 IST
Bank Locker Rules

Bank Locker Rules: आजकल लोग बैंक में पैसे जमा करने के साथ अपनी ज्वेलरी, प्रॉपर्टी पेपर्स जैसी कीमती चीजें लॉकर में रख रहे हैं। अगर आप भी अपना कीमती सामान बैंक के लॉकर में रखना चाहते है और इसे लेने का मन बना रहे हैं, तो पहले आपको इसका पूरा प्रोसेस जान लेना चाहिए है। इसी क्रम में हम आपको इससे जुड़े नियमों के बारे में बता रहे हैं।

कैसे लेते हैं लॉकर

अगर आपका पहले से बैंक में अकाउंट है तो आप आसानी से लॉकर ले सकते हैं। अगर आपका किसी बैंक में खाता नहीं है तो आपको लॉकर मिलने में काफी समय लग सकता है। कभी-कभी यह इंतजार 6 महीने से लेकर 1 साल तक का हो सकता है। बैंक में लॉकर लेने के लिए आपको 'memorandum of letting' साइन करना होता है। जिसमें लॉकर के इस्तेमाल से जुड़े सभी नियमों और शर्तों के बारे में जानकारी होती है।

ज्वाइंट लॉकर कैसे लें

बैंक में आप ज्वाइंट लॉकर भी ले सकते हैं। इसके लिए दोनों व्यक्तियों को बैंक में ज्वाइंट memorandum पर साइन करना होता है। बता दें लॉकर खोलने से पहले आपसे बैंक में सेविंग खाता खोलने के लिए कहा जा सकता है। ऐसे में आपको उस बैंक में सेविंग खाता खोलना ही पड़ेगा।

लॉकर का किराया

लॉकर का किराया साइज और मेट्रो, अर्बन, सेमी अर्बन, ग्रामीण इलाकों के आधार पर लिया जाता है। यह किराया 1,500 से 20,000 तक का होता है। हालांकि प्राइवेट बैंकों की तुलना में सरकारी बैंकों का लॉकर रेंट कम होता है। कई बार बैंक 2 से 3 साल तक का रेंट एडवांस ले लेते है। इसके अलावा शुरुआत में रजिस्ट्रेशन फीस, रेंट ओवर ड्यू चार्ज अलग लिया जाता है।

कैसे करते हैं ऑपरेट

बैंक लॉकर लेने के बाद आपसे पहचान पत्र जैसे- आधार, पैन कार्ड मांगे जाएंगे। इसके बाद आपको एक चाबी दी जाएगी। इसके बाद बैंक क्लर्क आपके साथ लॉकर रूम में जाएगा। यहां वह लॉकर आधा खोलकर वहां से चला जाएगा। इसके बाद आपके पास जो चाभी होगी, उससे आप लॉक को पूरा खोलेंगे। इसके बाद आपको जो भी सामान निकालना है उसे निकाल लें और जो रखना उसे रख दें। इसके बाद क्लर्क दोबारा आकर इसे पूरी तरह लॉक कर देगा। इस तरह सरल तरीके से बैंक का लॉकर ऑपरेट होता है।

Tags:    

Similar News