इतना सस्ता पेट्रोल-डीजल: इस राज्य में कीमत सबसे कम, वाहन चालक को राहत

भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। लगातार 12वें दिन पेट्रोल- डीजल के दाम में वृद्धि दर्ज की गई है। 12 दिन में इनकी कीमत मे सात रुपये तक की बढोत्तरी हुई है।

Update: 2020-06-18 10:16 GMT

नई दिल्ली: भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। लगातार 12वें दिन पेट्रोल- डीजल के दाम में वृद्धि दर्ज की गई है। 12 दिन में इनकी कीमत मे सात रुपये तक की बढोत्तरी हुई है। लेकिन क्या आपको पता है कि देश में एक ऐसा भी राज्य है, जहां पर मौजूदा समय में सबसे सस्ता पेट्रोल बिक रहा है।

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस ने अपनी दो फिल्मों में दिए 12 किसिंग सीन, नाम जान चौंक जाएंगे आप

पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

जी हां, इस समय देश के जिस राज्य में सबसे सस्ता पेट्रोल बिक रहा है, वो है कई द्वीपों से बने अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर। दक्षिण हिस्से में स्थित पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल की कीमत केवल 65.70 रुपये प्रति लीटर है। यहां पर इस समय सबसे सस्ता पेट्रोल बिक रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों यहां पर सबसे सस्ता पेट्रोल बिक रहा है।

पूरे देश में क्यों होती है अलग-अलग कीमत

पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत एक समान ना होने की कई वजहे हैं। उनमें से एक बड़ी वजह यह भी है कि अलग-अलग राज्यों में वैट की दरें अलग-अलग हैं। इसलिए राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग-अलग होती हैं।

यह भी पढ़ें: रो देंगे आप: सुशांत की बहन ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस के आंखों में आए आंसू

पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल और डीजल की कीतनी है कीमत?

अन्य राज्यों के मुताबिक पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी ज्यादा कम हैं। यहां पर मौजूदा समय में एक लीटर पेट्रोल 65.70 रुपये, जबकि एक लीटर डीजल 64.45 रुपये में बिक रहा है। इसकी वजह ये है कि यहां सबसे कम वैट लगता है।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी कांपा पाकिस्तान: सेना ने तबाह किए पोस्ट, सैनिकों को उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र में इसलिए बिक रहा सबसे महंगा पेट्रोल

वहीं अगर भारत के उस राज्य की बात की जाए जहां पर पेट्रोल सबसे महंगा है तो वो है महाराष्ट्र। IOC की वेबसाइट पर दिए आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के परभणी में एक लीटर पेट्रोल के दाम 86.68 रुपये तक पहुंच चुका है। भारत में सबसे मंहगा पेट्रोल यहीं पर मिल रहा है। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84.66 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। यहां पर पेट्रोल की कीमत इसलिए ज्यादा है क्योंकि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा टैक्स लिया जाता है।

यह भी पढ़ें: गांवो-कस्बों में सुविधा: कोरोना टेस्टिंग मोबाइल लैब लॉन्च, जांच को मिली रफ्तार

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News