Gautam Adani: गौतम अडानी ने एक झटके में कमाए 10,843 करोड़, दुनिया के टॉप अमीरों को अरबों डॉलर का नुकसान

Gautam Adani: अडानी ग्रुप के 10 सूचीबद्ध शेयरों में से सात में तेजी आई। इनमें से चार शेयरों ने अपर सर्किट भी छुआ। इससे अडानी की नेटवर्थ 1.32 अरब डॉलर यानी करीब 10,843 करोड़ रुपये बढ़ गई

Written By :  Jugul Kishor
Update: 2023-03-10 04:14 GMT

गौतम अडानी (Pic: Social Media)

Gautam Adani: अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी तीसरे नंबर से खिसकर 35 वें नंबर पर पहुंच गये थे। लेकिन गुरुवार को भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजरो में भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे कारण दुनिया के बड़े अमीरो की नेटवर्थ में भारी गिरावट देखने को मिली। लेकिन गौतम अडानी पर लक्ष्मी की कृपा बनी रही।

अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर 

अडानी ग्रुप के 10 सूचीबद्ध शेयरों में से सात में तेजी आई। इनमें से चार शेयरों ने अपर सर्किट भी छुआ। इससे अडानी की नेटवर्थ 1.32 अरब डॉलर यानी करीब 10,843 करोड़ रुपये बढ़ गई और यह 55.4 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इसी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अडानी ग्रुप पर लक्ष्मी की कृपा ऐसे ही बनी रही तो गौतम अडानी जल्द टॉप 10 अमीरों के करीब पहुंच सकते हैं।

अडानी ग्रुप के दस लिस्टेड शेयरों में से सात में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। हालांकि, समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों ने छह दिन की तेजी पर ब्रेक लिया। यह 4.24 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड), अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के शेयरों में गिरावट रही। अदानी ग्रीन एनर्जी, अदानी पावर, अदानी टोटल गैस और अदानी ट्रांसमिसिन के शेयरों ने अपर सर्किट छुआ। अदाणी विल्मर और एनडीटीवी के शेयरों में भी तेजी रही।

अमीरों की लिस्ट में फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले नंबर पर 

फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में पहले नंबर पर बने हुए हैं। अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को आई भारी गिरावट से एलन मस्क को 5.89 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वह 165 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। जेफ बेजोस तीसरे, बिल गेट्स चौथे, वॉरेन बफेट पांचवें, लैरी एलिसन छठे, स्टीव बाल्मर सातवें, लैरी पेज आठवें, कार्लोस स्लिम नौवें और सर्गेई ब्रिन दसवें नंबर पर हैं। मजेदार बात यह है कि दुनिया के टॉप 15 में से 14 की नेटवर्थ में गुरुवार को गिरावट आई।  

बता दें कि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। जिसके कारण अडानी समूह के शेयरों में एक महीने से ज्यादा की गिरावट आई थी। इस वजह से अडानी अमीरों की लिस्ट में 35वें नंबर पर खिसक गए थे। लेकिन पिछले कुछ समय में ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली है। 

Tags:    

Similar News