GOLD PRICE: सोने के भाव में आई गिरावट, फरवरी तक कम हो सकता है दाम

जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को देश के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 274 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50775 रुपए के साथ अपना खाता खोला, वहीं चांदी की कीमत 127 रुपए सस्ती होकर 68465 रुपए प्रति किलो जा टिकी।

Update: 2021-01-09 13:02 GMT
GOLD PRICE: सोने के भाव में आई गिरावट, फरवरी तक कम हो सकता है दाम

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिला है। वहीं बीते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 614 रूपए की गिरावट के साथ 49,763 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं सोने और चांदी के भाव में आज भी गिरावट देखने को मिली। बता दें कि लगातार 3 दिन से सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

274 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा सोना

जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार को देश के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 274 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50775 रुपए के साथ अपना खाता खोला, वहीं चांदी की कीमत 127 रुपए सस्ती होकर 68465 रुपए प्रति किलो जा टिकी। वहीं, पिछले दो दिन में सोने के भाव में 885 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की जा चुकी है।

ये भी देखें: आपके खाते पर इन ऐप्स की है नजर, डाउनलोग करते ही अकाउंट हो जाएगा खाली

फरवरी में कम हो सकता है सोने का दाम

Multi commodity exchange (MCX) के मुताबिक, फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 202 रुपए यानी 0.40 फीसद की गिरावट के साथ 50,702 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करते देखा गया है। वहीं, अप्रैल, 2021 तक यही सोने का भाव टूटकर 180 रुपए यानी 0.35 फीसद की गिरावट के साथ 50,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

तपन पटेल ने दी जानकारी

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में तेजी लौटने के बीच शुक्रवार को भारी बिक्रवाली से सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 1.38 प्रतिशत की हानि दर्शाता 1,887.20 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

ये भी देखें: SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब होम लोन की दरों में मिलेगी छूट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News