UP Gold Silver Price Today: सोने के टूटे भाव, चांदी 1100 रुपये आई नीचे, जानें अपने शहर के ताजा रेट्स

UP Gold Silver Price Today 16 April 2023: सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। सही भाव की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Update: 2023-04-16 05:30 GMT
UP Gold Silver Price Today 16 April 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 16 April 2023: यूपी में सोना चांदी के भाव में बीत कई दिनों से उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। इस दौरार में सोना महंगा ज्यादा हुआ तो वहीं कमी में हल्की गिरावट देखने को मिली है, जिस वजह से बीते दो दिनो से सोने के दाम आसमान में पहुंच गये हैं। यूपी सर्राफा बाजार में 16 अप्रैल, 2023 को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। रविवार को प्रदेश में लोगों को सोना चांदी के भाव राहत मिली है, यानी इसके भाव में गिरावट आई है। सोना 700 रुपये से अधिक टूटा है तो वहीं चांदी के भाव में 1000 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है।

लखनऊ में सोना 760 रुपये गिरा (Lucknow Me Sone Ka Dam)

ऐसे अगर आप आज सोना को खरीदने का मन बना रहे हैं तो राहत का दिन है। लखनऊ में रविवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना 760 रुपये सस्ता होकर 61,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 700 रुपये गिरकर 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को शहर में सोने के भाव में जोरदार इजाफा देखने को मिला था और इस दौरान सोने ने अपने रेट में उच्चतम स्तर पर छूआ था।

लखनऊ में चांदी 1100 रुपए सस्ती (Lucknow Me Chandi Ka Dam)

लखनऊ में सोने के साथ साथ चांदी भी सस्ती हुई है। रविवार शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव 1100 रुपये प्रतिकिलो गिरावट आई है। इस बाद चांदी का भाव 78,500 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। हालांकि कल यहां चांदी जोरदार तेजी पर थी और यह 79,600 रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रही थी।

अन्य शहर में सोना का रेट्स

कानपुर

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

आगरा

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

नोएडा

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

वाराणसी

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

मथुरा

56,100 (22 कैरट)

61,190 (24 कैरट)

जानें कैसे पता चलती है सोने की शुद्धता

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह सांकेतिक होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का GST और अन्य टैक्स नहीं जुड़ा होता है। इसके सही भाव की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का जरुर देखें, क्योंकि यह सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता पता करने लिए चाहें तो सरकार द्वारा बनाए गए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News