भारत में सोना हुआ सस्ता: आई इतनी गिरावट, ये है नया रेट

अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पॉजेरोम वेल के भाषण के बाद सोने के बाद के भाव में गिरावट आई है। अभी तक जेरोम पॉवेल के भाषण पर बुलियन मार्केट पर टिकी हुई थी।

Update: 2020-08-28 06:23 GMT
सोने की कीमतों में भारी गिरावट

नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पॉजेरोम वेल के भाषण के बाद सोने के बाद के भाव में गिरावट आई है। अभी तक जेरोम पॉवेल के भाषण पर बुलियन मार्केट पर टिकी हुई थी। जानकारों का दवा है कि फेडरल रिजर्व के महंगाई से निपटने और नौकरियों बढ़ाने पर जोर देने का असर बुलियन मार्केट पर दिखा है।

ये भी पढ़ें: सम्पूर्ण लॉकडाउन फिर से: सरकार ने किया तारीख का एलान, बंद रहेगा ये सब

बता दें कि बीते सत्र में डॉलर इंडेक्स निचले स्तर से रिकवर हो गया है, इसलिए सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। इसीलिए कॉमैक्स पर सोने के दाम 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। इन्हीं संकेतों के चलते भारतीय बाजारों में सोने की कीमतें गिर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं आज भारत में कितना सस्ता होगा सोना...

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत की फिल्म Tejas: टेक ऑफ को तैयार, रिलीज डेट पर हुआ ये एलान

कितना सस्ता होगा सोना??

जानकारों के मुताबिक, 7 अगस्त को सोने के भाव ने घरेलू बाजार में 56200 रुपये प्रति दस ग्राम का सबसे उच्चतम स्तर छुआ था। इसके बाद से सोने के दाम में लगातार गिरावट आ रही है। दरअसल अमेरिकी डॉलर में मज़बूती के चलते सोने की कीमतों में तेज गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें: खुल गए मॉल: सभी बड़े स्टोर्स में शॉपिंग की इजाजत, करना होगा इसका पालन

गुरुवार की बात करें तो इस दिन 10 ग्राम सोने का भाव 743 रुपये बढ़कर 52,508 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं इसके पहले बुधवार को यह 51,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके आलावा दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 3,615 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखने को मिली। इसके बाद से चांदी के भाव भी बढ़कर 68,492 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस का संकट: खत्म नहीं हुए चिट्ठी में उठाए गए मुद्दे, और मुखर हुए आजाद

Tags:    

Similar News