Gold-Silver Price: इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भारी गिरावट

शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में सोने चांदी के दामों में आई कमी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है । भारतीय बाज़ार में सोमवार को एक बार फिर सोने के दामों में गिरावट देखी गई।

Update: 2020-12-07 16:28 GMT
गोल्‍ड के दाम में आई गिरावट

शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में सोने चांदी के दामों में आई कमी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है ।भारतीय बाज़ार में सोमवार को एक बार फिर सोने के दामों में गिरावट देखी गई। आज 7 दिसंबर 2020 को सोने की कीमतों में 104 रूपए 10 ग्राम की गिरावट देखी गई।

वही चांदी के दामों में भी कमी दर्ज की गई। आज एक किलोग्राम चांदी के दाम में 736 रुपये की गिरावट आई। पिछले हफ्ते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 48,807 रुपये प्रति 10 ग्राम में बंद किया गया था। वही चांदी 63,357 रुपये प्रति किलों पर बंद हुआ था। अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में सोने चांदी के दाम में गिरावट का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है।

सोने के नए दाम

सोमवार को सोने का भाव 104 रूपए प्रति 10 ग्राम गिर गया है। दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 48,703 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जो अब 1,836 डॉलर प्रति औंस रहा है।

चांदी के नए दाम

सोने के साथ चांदी के दामों में भी गिरावट देखी गई। सोमवार को चांदी में 736 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज गई है। इसके दाम 62,621 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोमवार को चांदी 23.92 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: लो बिगड़ गया बजट! बढ़ गए इन सामानों के दाम, आम आदमी को लगा तगड़ा झटका

क्यों आई गिरावट

एचडीएफसी सिक्‍योरिटी के सीनियर एनालिस्‍ट तपन पटेल का कहना है कि निवेशकों की ओर से बिकवाली का असर सोने की कीमतों पर पड़ा। वही अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में गोल्‍ड प्राइस में आई गिरावट का असर भारत बाजारों पर भी पड़ा।

ये भी पढ़ें: यात्रियों की बल्ले-बल्ले: जल्द मिलने वाला है पैसा, एयरलाइन ने किया ऐलान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News