कॉल ने छिन ली 3700 नौकरियां, सिर्फ 3 मिनट बना वजह

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से कितने कारोबार ठप हो गए और कितने धंधे बंद हो चुके हैं। इस दौरान कर्मचारियों के वेतन में कटौती और छंटनी का दौर जारी है।

Update: 2020-05-15 07:12 GMT

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से कितने कारोबार ठप हो गए और कितने धंधे बंद हो चुके हैं। इस दौरान कर्मचारियों के वेतन में कटौती और छंटनी का दौर जारी है। इस बीच आर्थिक मंदी का सामना कर रही एक और कंपनी ने अपने 14 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की है। ऑनलाइन कैब सर्विस देने वाली UBER ने अपने करीब 3700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

यह भी पढ़ें: लौटा दो देश की मिट्टी: विदेश में युवक का हुआ ये हाल, रो रो कर बेहाल परिवार

सिर्फ 3 मिनट के कॉल ने छीनी नौकरियां

UBER ने अपने कर्मचारियों को एक कॉल पर कहा कि अब वह उनकी जरूरत नहीं हैं। सिर्फ 3 मिनट के कॉल ने 3700 कर्मचारियों की नौकरियां छीन लीं। उबर ने Zoom एप के जरिए वीडियो कॉल कर इन कर्मचारियों को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी अब एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इससे बचने के लिए UBER ने कर्मचारियों से कहा कि वह अब उनकी जरूरत नहीं है।

आज आपका हमारे साथ आखिरी दिन

UBER ने वीडियो कॉल पर कहा कि हम 3500 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को निकाल रहे हैं। लॉकडाउन के चलते आपका काम प्रभावित हुआ है और आज आपका हमारे साथ आखिरी दिन है। हालांकि कई कर्मचारियों ने UBER के इस व्यवहार की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि कंपनी को पहले नोटिस देना चाहिए था। अचानक इस तरह से कॉल करके कर्मचारियों को निकालना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी भूकंप का कहर: तेज झटकों से कांप उठे लोग, 3 बार हिली धरती

पहली तिमाही में हुआ 2.9 अरब डॉलर का घाटा

कंपनी ने निकाले गए कर्मचारियों को कुछ पैसे भी दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, UBER को इस साल (2020-21) की पहली तिमाही में 2.9 अरब डॉलर का घाटा झेलना पड़ा है। कंपनी ने इसके चलते अपनी बाइक और स्कूटर की सर्विस को भी बंद कर दिया है। UBER अब अपने बाइक और स्कूटर कारोबार को जंप को बेच रही है। इसकी जानकारी खुद UBER ने दी।

फूड डिलीवरी कारोबार में दिख रही तेजी

UBER को CEO दारा खोसरोशाही ने कहा कि दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के चलते परिवहन कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसलिए कंपनी ने बैंलेस शीट को ठीक रखने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। कंपनी ने UBER Eats में अधिक संसाधन लगाए हैं। उन्होंने कहा कि फूड डिलीवरी कारोबार में तेजी दिख रही है। धीरे-धीरे लॉकडाउन खुलने से हम उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें: Lockdown4.0: दिल्ली सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, कहा- इसमें ऑड-ईवन करें लागू

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News