Lucknow Gold Silver Price Today: खुशखबरी! सोना 400 रुपये हुआ कम, चांदी आई इस भाव पर, जानें अपने शहर के नए रेट्स

Lucknow Gold Silver Price Today 15 June 2023: लखनऊ 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गुरुवार को जोरदार गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 400 रुपये सस्ता होकर 60,200 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।

Update:2023-06-15 07:19 IST
Lucknow Gold Silver Price Today 15 June 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 15 June 2023: शादियों के सीजन में कीमती आभूषण के खरीदारी को अच्छी राहत वाली खबर सामने आई है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो फटाफट ले डालिए, कहीं ऐसा ना हो कि आप चुक जाएं तो आपको महंगे दामों में खरीदना पड़े। लखनऊ सर्राफा बाजार में 15 जून को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। गुरुवार को शहर में सोने के भाव जोरदार गिरावट आई है तो वहीं चांदी के दाम स्थिर रहे हैं। सोना लुढ़कने के बाद 60 हजार के करीब आ गया है। ऐसा ही हाल सोना चांदी को लेकर कई जिलों में देखने को मिला रहा है।

लखनऊ में सोना गिरा

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गुरुवार को जोरदार गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 400 रुपये सस्ता होकर 60,200 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 350 रुपये कम होकर 55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले बुधवार को 24 कैरेट सोना 60,600 रुपये और 22 कैरेट सोना 55,550 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी स्थिर

हालांकि आज लखनऊ में लगातार दो दिन भाव कम होने के बाद चांदी स्थिर है। गुरुवार को शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी का दाम 74,100 रुपए प्रतिकिलो पर है। इससे पहले बुधवार को भी यह 74,100 रुपये ट्रेंड कर रही है।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

आगरा

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

नोएडा

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

वाराणसी

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

मथुरा

55,200 (22 कैरट)

60,200 (24 कैरट)

इस नंबर से जाने घर बैठे सोने का भाव

आपको बता दें कि बुलियम मार्केट में सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के दाम की जानकारी मिलती है। यह भाव सांकेतिक कहलाते हैं, क्योंकि इसमें जीएसटी, मेकिंग चार्ज व अन्य टैक्स नहीं जोड़ा होता है। इसके अलावा लोग सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी जान सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर इसके नए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News