Lucknow Gold Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन चढ़ा सोने का भाव, जानिए अब आपको 10 ग्राम के लिए कितने रुपये देने होंगे

Lucknow Gold Silver Price Today 21 July 2023: लखनऊ में 24 कैरेट व 22 कैरेट सोने दोनों के भाव में तेजी आई है। शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बढ़कर 60,900 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।

Update: 2023-07-20 22:30 GMT
Lucknow Gold Silver Price Today 21 May 2023Photo- Newstrack

Lucknow Gold Silver Price Today 21 July 2023: स्थानीय सर्राफा बाजार में 21 जुलाई को कीमती आभूषण सोना व चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। शुक्रवार को कीमती आभूषण खरीदारों को सोने के भाव से झटका मिला है। सोना लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ है। आज सोना 100 रुपये उछलकर 61 हजार के पास पहुंच गया है, जबकि चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। हालांकि स्थिर के बाद भी चांदी महंगी बनी हुई है। लखनऊ सर्राफा बाजार में आई सोने के भाव में तेजी का असर यूपी के अन्य सर्राफा बाजारों में भी दिखाई दिया है। ऐसे अगर कोई ग्राहक आज बाजार सोना चांदी की खरीदारी कर रहा है तो उसको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

सोना हुआ महंगा

स्थानीय सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में 24 कैरेट व 22 कैरेट सोने दोनों के भाव में तेजी आई है। शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बढ़कर 60,900 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना भी 100 रुपये चढ़कर 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को शहर में सोने के भाव में जोरदार तेजी आई थी। इसके बाद 24 कैरेट सोना 60,800 और 22 कैरेट सोना 55,750 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी स्थिर

सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव शुक्रवार को स्थिर हैं। इससे पहले कल इसमें 400 रुपये की तेजी आई थी। आज स्थिर के बाद चांदी बाजार में 78,400 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रही है।

जिले वार 24 व 22 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

55,850 (22 कैरट)

60,900 (24 कैरट)

आगरा

55,850 (22 कैरट)

60,900 (24 कैरट)

नोएडा

55,850 (22 कैरट)

60,900 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,850 (22 कैरट)

60,900 (24 कैरट)

वाराणसी

55,850 (22 कैरट)

56,900 (24 कैरट)

मथुरा

55,850 (22 कैरट)

60,900 (24 कैरट)

ऐसे पता करें घर बैठे सोना चांदी के ताजा भाव

बता दें कि सर्राफा बाजार में सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को इसके सही भाव के लिए अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, लोग सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकता है। इसके लिए ग्राहक को अपने नंबर से क नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। अगर अगर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट को पता करना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देने के बाद कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News