Lucknow Gold Silver Price Today: सोना चांदी लेटेस्ट रेट्स हुए जारी, आज आपके शहर में इस भाव पर है 24 कैरेट गोल्ड

Lucknow Gold Silver Price Today: राजधानी लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना 59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Update:2023-06-28 04:35 IST
Lucknow Gold Silver Price Today 21 May 2023Photo- Newstrack

Lucknow Gold Silver Price Today 28 June 2023: शादियों के सीजन में सोना चांदी की मांग अधिक होने से इसके भाव में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। ऐसे अगर आप बाजार से सोना व चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके भाव जरूर पता कर लें। इस बीच, लखनऊ सर्राफा बाजार में 28 जून को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। बुधवार को शहर में जहां एक तरह सोना का भाव स्थिर रहा तो वहीं लोगों को चांदी के भाव से झटका मिला है और इसके भाव 600 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ऐसा ही हाल यूपी अन्य शहरों में देखने को मिल रहा है।

लखनऊ में सोना स्थिर

राजधानी लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना 59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इससे पहले मंगलवार को शहर में 24 कैरेट सोना 59,430 रुपए और 22 कैरेट सोना 54,500 रुपये पर था।

लखनऊ में चांदी बढ़ी

बुधवार को लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना जहां स्थिर रहा तो वहीं चांदी महंगी हुई है। 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव 600 रुपये किलो की वृद्धि हुई है। इसके बाद यह 70,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को यह 71,500 रुपये पर थी।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

54,500 (22 कैरट)

59,430 (24 कैरट)

आगरा

54,500 (22 कैरट)

59,430 (24 कैरट)

नोएडा

54,500 (22 कैरट)

59,430 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,500 (22 कैरट)

59,430 (24 कैरट)

वाराणसी

54,500 (22 कैरट)

59,430 (24 कैरट)

मथुरा

54,500 (22 कैरट)

59,430 (24 कैरट)

सोना चांदी के जारी हुए भाव होते हैं सांकेतिक

आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में कीमती आभूषण यानी सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव हर रोज जारी होते हैं और सांकेतिक भाव होते हैं, क्योंकि इसमें GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। अगर किसी को सोना चांदी का सही भाव पता करना है तो उसको अपने यहां के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Tags:    

Similar News