Lucknow Gold Silver Price Today: बुधवार को सोना चांदी के भाव से लोगों को मिली राहत, फटाफट चेक कर लें अपने शहर का रेट्स
Lucknow Gold Silver Price Today 31 May 2023: बुधवार को लोगों को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने से राहत मिली है। 24 कैरेट सोना 110 रुपये कम होकर 60,630 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।;
Lucknow Gold Silver Price Today 31 MAY 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में 31 मई, 2023 को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार शहर में सोना चांदी के भाव से लोगों को हल्की राहत मिली है। यानी दोनों कीमती आभूषण के दाम में गिरावट आई है। सोना 100 रुपए से अधिक टूटा है तो वहीं आज चांदी 400 रुपये सस्ती हुई है। देश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोना चांदी के भाव में जरा सी भी गिरावट आना राहत का विषय है, क्योंकि इस सीजन में सोना चांदी की खरीदारी अधिक् होने से मांग में इजाफा होता है और इसी वजह भाव बढ़े रहते हैं।
लखनऊ में सोना का भाव
राजधानी लखनऊ में बुधवार को लोगों को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने से राहत मिली है। 24 कैरेट सोना 110 रुपये कम होकर 60,630 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपये कम होकर 55,600 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को शहर में 24 कैरेट सोना 60,750 और 22 कैरेट सोना 55,700 रुपए पर था।
लखनऊ में चांदी का भाव
सोना के शहर में चांदी भी सस्ती हुई है। बुधवार को लखनऊ में सोना 400 रुपये कम होकर 72,600 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले शहर में चांदी 73 हजार रुपये पर थी, जो कि मंगलवार के रेट थे।
अन्य जिलों के 24 और 22 कैरेट सोने के दाम
कानपुर
55,600 (22 कैरट)
60,630 (24 कैरट)
आगरा
55,600 (22 कैरट)
60,630 (24 कैरट)
नोएडा
55,600 (22 कैरट)
60,630 (24 कैरट)
गाजियाबाद
55,600 (22 कैरट)
60,630 (24 कैरट)
वाराणसी
55,600 (22 कैरट)
60,630 (24 कैरट)
मथुरा
55,600 (22 कैरट)
60,630 (24 कैरट)
ऐसे जानिए घर बैठे सोने के भाव
यूपी सहित भारत की सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। सोना चांदी का सही भाव पता करने के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए लोगों को 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।