मनमोहन सिंह की ये बड़ी भविष्यवाणी, बढ़ा सकती है मोदी सरकार की परेशानी

Update: 2020-03-07 08:22 GMT

नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था पहले ही संकट के दौर से गुजर रही है। जीडीपी दर में भी लगातार गिरावट आ रही है। जिसकी वजह से पहले ही मोदी सरकार काफी दबाव में चल रही है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी सरकार पर लगातार निशाना साधती रहती है। इस बिच सरकार के लिए एक और बुरी खबर सामने आ गई है। दरअसल मशहूर अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। जिससे मोदी सरकार की चिंता को और बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें: कोरोना का असर: भारत समेत इन देशों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर लगी रोक

जानें क्या है मनमोहन सिंह की बड़ी भविष्यवाणी-

पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था से लेकर कई मुद्दों पर एक अंग्रेजी समाचार पत्र में लेख लिखकर देश की मौजूदा हालत के बारे में बताया है। अर्थव्यवस्था को लेकर उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए लिखा है कि देश की जीडीपी एक फीसदी तक गिरने वाली है। मशहूर अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने अपने लेख में दावा किया है कि कोरोना वायरस की वजह से भारत की जीडीपी को तगड़ा झटका लगने वाला है।

ये भी पढ़ें: CID की वेबसाइट हुई ‘हैक’, मोदी सरकार और पुलिस को दिया ‘चेतावनी’ भरा संदेश

इसके पहले जीएसटी और नोटंबदी पर भी किया था दावा-

साथ ही उन्होंने लेख में कहा है कि अगर संकेतक सही रहे तब इतनी गिरावट होगी, वरना स्थिति और खराब होने वाली है। मनमोहन ने इससे पहले जीएसटी और नोटंबदी की वजह से दो फीसदी जीडीपी गिरावट का दावा किया था। हालांकि काफी हद तक उनकी ये भविष्यवाणी भी बाद में सही साबित हुई थी।

बता दें कि मनमोहन सिंह शुरू से ही बड़े कांग्रेसी नेता रहे हैं। उन्होंने यूपीए की सरकार में 10 साल तक प्रधानमंत्री का पद संभाला था। इस दौरान उन्होंने देश की जीडीपी को भी संभाला था और मंदी के बाद भी भारत को ज्यादा संकट का सामना नहीं करना पड़ा था। मनमोहन सिंह मशहूर अर्थशास्त्री हैं। मोदी सरकार भी बजट बनाते समय अक्सर उनसे सलाह लेती है।

ये भी पढ़ें: Corona पर यूपी सरकार का बड़ा एलान, हज हाउस में बनेगा 500 बेड का आइसोलेशन सेंटर

Tags:    

Similar News