सिर्फ 3 रु में! अपने पैसों को करें सिक्योर, जल्दी कीजिए ऐसा

आज-कल साइबर क्राइम का रिस्क लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए सरकार बहुत से नए नियम बना रही है। इसी को देखते हुए भारतीय टेक्नोलॉजी में भी लगातार बदलाव हो रहा है।

Update: 2019-12-07 08:38 GMT
सरकार ने किया ऐलान: इन स्कीमों पर मिलेंगे फायदे, यहां देखें पूरी डिटेल

नई दिल्ली:आज-कल साइबर क्राइम का रिस्क लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए सरकार बहुत से नए नियम बना रही है। इसी को देखते हुए भारतीय टेक्नोलॉजी में भी लगातार बदलाव हो रहा है। यही वजह है की लोगों के लिए साइबर सिक्योरिटी जरूरी हो गई है। अगर आप भी अपने पैसों को सही से सिक्योर करना चाहते हैं तो अब आप भी ले सकते हैं ये खास इंश्योरेंस पॉलिसी। HDFC एर्गो ने एक साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी लांच की है। इसमें 50,000 रुपए का बीमा रोजाना 3 रुपए खर्च कर लिया जा सकता है।

ये भी देखें:इस नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग ‘उन्नाव रेप पीड़िता को फांसी दो’ के लगाये नारे

सभी रिस्क से सुरक्षा करेगा ये इंश्योरेंस-

यह पॉलिसी कई तरह के साइबर रिस्क से सुरक्षा देती है। इनमें फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, फिशिंग और ईमेल स्पूफिंग, ई-एक्सटॉर्शन, पहचान की चोरी (आइडेंटिटी थेफ्ट) और साइबर बुलिंग शामिल हैं। HDFC एर्गो की यह साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी आम लोगों और उनके परिवार को साइबर फ्रॉड, डिजिटल धमकी या साइबर अटैक की वजह से होने वाले वित्तीय को नुकसान से भी कवर करती है।

HDFC एर्गो के MD का मानना है कि ऑनलाइन कारोबार के मामले में भारत दुनिया का दूसरा प्रमुख बाजार है। यहां साइबर इंश्योरेंस कारोबार में विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। साइबर जोखिम और धोखाधड़ी की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है और इस हिसाब से इनका प्रबंधन चुनौती भरा काम है।

ये चीजें होती हैं कवर-

HDFC एर्गो के साइबर इंश्योरेंस में ऑनलाइन धोखाधड़ी और फ्रॉड के तकरीबन सभी मामले कवर किये जाते हैं। पूरे परिवार की सायबर सुरक्षा के लिए यह पॉलिसी खरीदी जा सकती है। इस पॉलिसी में आप, आपके पति/पत्नी और दो बच्चे कवर हो सकते हैं। पॉलिसी में सभी डिवाइस और लोकेशन शामिल हैं। HDFC एर्गो की साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी में किसी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में क़ानूनी खर्च और क़ानूनी सलाह की भी व्यवस्था है।

ये भी देखें:हैवानियत से दहला यूपी! किसी की लूटी गई आबरू, तो किसी को जलाया जिंदा

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016 में देश में साइबर क्राइम की घटनाओं में 6।3 फीसदी की वृद्धि हुई है। 2015 में जहां देश में साइबर अपराध के 11,592 मामले दर्ज किये गए, वहीं 2016 में इस तरह के मामलों की संख्या बढ़कर 12,317 पर पहुंच गयी।

Tags:    

Similar News