Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर, जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव

Petrol Diesel Price Today: Russia-Ukraine Conflict की वजह से कच्चे तेल Crude Oil की कीमत शिखर पर। जानें पेट्रोल-डीजल के रेट।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update:2022-03-04 07:46 IST

Petrol Diesel Price (Photo - Socialmedia)

Petrol Diesel Price Today: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। क्रूड ऑयल के दाम कल यानी गुरुवार को 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए, जो साल 2012 के बाद का उच्चतम स्तर है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार 04 मार्च 2022 को कुछ राज्यों की राजधानियों में पेट्रोल-डीजल की दरों (petrol and diesel prices) में बदलाव किए हैं।

मौजूदा वक्त में देखें तो कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी है। सिर्फ इस साल यानी 2022 में कच्चे तेल के दामों में 40 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखा गया है। पिछले दो महीने से कच्चे तेल के दामों में लगातार तेजी बनी हुई है। 1 दिसंबर 2021 को कच्चे तेल के भाव 68.87 डॉलर प्रति बैरल थे, जो अब बढ़कर 119 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर भारत जैसे देश को होता है जो खपत के लिए इनके आयात पर निर्भर रहता है। बता दें, कि भारत अपने ईंधन खपत का 80 प्रतिशत अन्य देशों से आयात करता है। इस समय देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इनके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उम्मीद है उसके बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं 

तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, भुवनेश्वर, पटना, जयपुर, देहरादून, शिलांग सहित अन्य राजधानियों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol and diesel prices) में मामूली बदलाव किए हैं। बता दें, कि देश की तेल कंपनियों ने पिछले साल नवंबर महीने में तेल के दाम में कटौती की थी। 

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

-दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 96.14 रुपए और डीजल 81.20 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भुवनेश्वर में पेट्रोल 102.17 रुपए और डीजल 91.97 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.14 रुपए तो डीजल 86.68 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.73 रुपए और डीजल 87.21 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 107.21 रुपए और डीजल 90.83 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिलांग में पेट्रोल 93.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.58 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.52 रुपए और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पटना में पेट्रोल 106.59 रुपए और डीजल 91.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पणजी में 96.53 रुपए और डीजल 87.42 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-गंगटोक में पेट्रोल 99.30 रुपए और डीजल 84.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 94.02 रुपए और डीजल 87.37 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपए और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-हैदराबाद में पेट्रोल 108.20 रुपए और डीजल 94.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News