Petrol Diesel Price Today : बढ़ने जा रही हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें, यहां जानें अभी क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत लगातार बढ़ने के बाद बहुत महंगा होने जा रहा पेट्रोल डीजल। जानें आज के रेट।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update:2022-03-05 08:10 IST

petrol diesel price

Petrol Diesel Price Today : रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में जिस तेजी से उछाल आ रहा है। उसके बाद इस बात की आशंका बढ़ गई है कि चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल के दामों में जबर्दस्त इजाफा हो सकता है। बढ़ते घाटे को पूरा करने के लिए घरेलू कंपनियों पर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने का जबर्दस्त दबाव है और यह बढ़ोतरी 15 रूपये प्रति लीटर तक की जा सकती है। आपको बता दें कि कच्चे तेल की कीमतें शुक्रवार को 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। बीते 10 सालों में यह उच्चतम स्तर है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार 05 मार्च 2022 को कुछ राज्यों की राजधानियों में पेट्रोल-डीजल की दरों (petrol and diesel prices) में बदलाव किए हैं।

एआईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा है कि तेल कंपनियों को घाटे से उबरने के लिए कीमतों में 15.1 रुपये की बढ़ोतरी की जरूरत है। यह बढ़ोतरी 16 मार्च, 2022 को या उससे पहले  की जा सकती है। 

मौजूदा वक्त में देखें तो कच्चे तेल के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। साल 2022 में यानी दो महीने के भीतर कच्चे तेल के दामों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी गई है। इस उछाल का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 1 दिसंबर 2021 को कच्चे तेल के भाव 68.87 डॉलर प्रति बैरल थे, जो अब बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर भारत जैसे देश को होता है जो आयात पर निर्भर हैं। बता दें, कि भारत अपने ईंधन खपत का 80 प्रतिशत तक अन्य देशों से आयात करता रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस समय देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इनके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उम्मीद है उसके बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। 

तेल कंपनियों ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, नोएडा भुवनेश्वर, जयपुर, देहरादून, शिलांग सहित अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (petrol and diesel prices) में मामूली बदलाव किए हैं। बता दें, कि देश की तेल कंपनियों ने पिछले साल नवंबर महीने में तेल के दाम में कटौती की थी।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

-दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 95.94 रुपए और डीजल 80.60 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.81 रुपए और डीजल 91.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 10.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए तो डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.36 रुपए और डीजल 86.87 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 107.06 रुपए और डीजल 90.70 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिलांग में पेट्रोल 93.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.58 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.52 रुपए और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पटना में पेट्रोल 105.97 रुपए और डीजल 91.15 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पणजी में 96.55 रुपए और डीजल 87.42 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-गंगटोक में पेट्रोल 99.30 रुपए और डीजल 84.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 94.02 रुपए और डीजल 87.37 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपए और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News