Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल महंगा होने की आशंका में पंपों की ओर दौड़े लोग, जानें अपने शहर का हाल

Petrol Diesel Price Today: Russia-Ukraine War लोगों को पेट्रोल डीजल महंगा होने का डर सता रहा है। कितना सही है उनका डर जानें यहां

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update:2022-03-08 07:57 IST

Petrol Diesel Price (Photo - Socialmedia)

Petrol Diesel Price Today : रूस और यूक्रेन संघर्ष (Russia Ukraine Conflict) का बुरा असर अब दिखने लगा है। इन दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) का दाम आसमान छूने लगे हैं। दूसरी तरफ, विधानसभा चुनाव अब खत्म हो चुके हैं। लोगों के मन में आशंका है कि अब किसी भी समय पेट्रोल-डीजल की कीमतें (petrol and diesel prices) कभी भी बढ़ सकती हैं। इस वजह से पेट्रोल पंपों पर सोमवार रात से ही भीड़ जुटने लगी है। आशंका है कि मतदान खत्म होने के बाद अब पेट्रोल- डीजल 15 से 20 रुपए तक महंगा हो सकता है।

सोमवार को Crude Oil की कीमतें 2008 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर चला गया। कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। बाजार के विशेषज्ञ बता रहे हैं, अगर युद्ध और लंबा खिंचता है, तो कच्चे तेल के भाव 185 डॉलर प्रति बैरल के पार तक जा सकते हैं। दरअसल, कच्चे तेल में आई तेजी की बड़ी वजह रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध तेज होने से अमेरिका सहित यूरोपीय देशों का रूस से तेल नहीं खरीदने को बताया जा रहा है। इस कारण मांग के मुकाबले आपूर्ति काफी कम हो गई। जिस कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। बता दें, कि रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले तेज करने के बाद वैश्विक गतिविधियों में काफी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।  

इस बीच, देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार, 08 मार्च 2022 को भी कुछ राज्यों की राजधानियों में पेट्रोल-डीजल की दरों (petrol and diesel prices) में बदलाव किए। जबकि, देश के चारों महानगरों में ईंधन की कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

-दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 101.51 रुपए और डीजल 91.53 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 96.36 रुपए और डीजल 80.81 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-भुवनेश्वर में पेट्रोल 102.10 रुपए और डीजल 91.91 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 10.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-लखनऊ में पेट्रोल 95.29 रुपए तो डीजल 86.81 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.64 रुपए और डीजल 87.14 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-जयपुर में पेट्रोल 107.06 रुपए और डीजल 90.70 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिलांग में पेट्रोल 94.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.58 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.58 रुपए और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पटना में पेट्रोल 106.26 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पणजी में 96.80 रुपए और डीजल 87.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-गंगटोक में पेट्रोल 99.30 रुपए और डीजल 84.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 94.05 रुपए और डीजल 87.03 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपए और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News